एक्सप्लोरर
क्या सच में सैफ के बेट को डेट कर रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक ? बोलीं - ‘वो मुझे मैसेज भी..’
Palak Tiwari On Ibrahim Ali Khan: पलक तिवारी ने हाल ही में इब्राहिम अली खान संग डेटिग को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. पलक कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. पिछले कई दिनों से ये चर्चा है कि पलक एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. जिसपर अब हाल ही में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी और खुलकर बात की.
1/7

पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया. हालांकि एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं.
2/7

दरअसल खबरों की मानें तो पलक तिवारी एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया है. जिसको लेकर कई बार एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं.
Published at : 15 Nov 2024 08:41 PM (IST)
और देखें



























