एक्सप्लोरर

तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' को सेंसर बोर्ड से बड़ा झटका! फिल्म में करने पड़ेंगे ये बदलाव, जानें रनटाइम

Dhadak 2 CBFC Certification: 'धड़क 2' सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है. तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म को सीबीएफसी से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है.

Dhadak 2 CBFC Certification: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म पहले 2024 में रिलीज होने वाली था. लेकिन अब 'धड़क 2' इस साल पर्दे पर आने वाली है. इससे पहले इसपर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है जिसके चलते अब मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव करने होंगे.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'धड़क 2' को सीबीएफसी से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 16 कट्स लगाए हैं. ऐसे में फिल्म से कुछ स्पेशल सीन्स और शब्दों को हटाया या बदला जाएगा. इसी के साथ 'धड़क 2' का टोटल रनटाइम लगभग 2 घंटे और 26 मिनट हो गया है.

'धड़क 2' में हुए ये बदलाव

  • 'धड़क 2' में एक डायलॉग है- धर्म का काम है जिसे सेंसर बोर्ड ने पुण्य का काम है से रिप्लेस कर दिया है.
  • डायलॉग- '3,000 साल का पिछला बकाया सिर्फ 70 साल में पूरा नहीं होगा' को 'सदियों पुराने भेदभाव का पिछला बकाया सिर्फ 70 साल में पूरा नहीं होगा' से बदल दिया गया है.
  • सेंसर बोर्ड ने कुछ जातिगत गालियों को कथित तौर पर म्यूट कर दिया है. इन शब्दों की जगह 'जंगली' शब्द इस्तेमाल किया जाएगा. 
  • फिल्म के डायलॉग 'सवारों के सड़क... हमें जला देते थे', को भी एक दूसरी लाइन से रिप्लेस कर दिया गया है.
  • सीबीएफसी ने 'ठाकुर का कुआं' कविता के चैप्टर को सेंसर कर दिया है और एक गाने में संत तुलसीदास के दोहे को बदल दिया गया है.
  • फिल्म में एक सीन है जिसमें एक शख्स सिद्धांत चतुर्वेदी के कैरेक्टर पर पेशाब करेगा. इसे सेंसर बोर्ड ने पांच सेकंड छोटा कर दिया है.
  • एक सीन में लीड एक्टर के ऑनस्क्रीन पिता को अपमानित किया जाता है, सेंसर बोर्ड ने उसे भी फिल्म से हटा दिया है.
  • 20 सेकंड के डिस्क्लेमर को 1 मिनट और 51 सेकंड तक लंबा कर दिया गया है. वहीं फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इस डिस्क्लेमर को जोर से पढ़े जाने के भी निर्देश भी दिए गए हैं.

'धड़क 2' के बारे में
बता दें कि 'धड़क 2' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2018 की फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है जो कि 2018 तमिल फिल्म 'परियेरम पेरुमल' की रीमेक है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death News Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
'यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', 'वेलकम' को-स्टार नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
'यकीन करना मुश्किल है कि आप चले गए', नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget