एक्सप्लोरर

Ranveer-Deepika: रणवीर सिंह से अलग होने की अफवाह पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे पति...'

Deepika Padukone Ranveer Singh Separation Rumours: रणवीर सिंह के बाद अब दीपिका पादुकोण ने भी अपने अलग होने वाली अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है. दोनों ही इन दिनों अपने काम में काफी व्यस्त चल रहे हैं.

Deepika Padukone On Ranveer Singh Separation Rumours: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranvee Singh) के अलग होने की खबर ने फैंस को बेचैन कर दिया था. एक ट्वीट में ये दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है जिसके चलते दीपिका-रणवीर ने अलग होने का फैसला कर लिया है. हालांकि इस जोड़ी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को दूर कर दिया था. अब दीपिका ने पहली बार रणवीर से अलगाव वाली अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है. 

रणवीर सिंह के लिए कही ये बात

दीपिका पादुकोण ने पूर्व अभिनेत्री मेघन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स के साथ एक विशेष पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया. टाइम्स नाउ डॉट कॉम के मुताबिक, दीपिका ने पॉडकास्ट पर रणवीर के बारे में बताया कि उन्हें उनके वापस आने पर काफी खुशी महसूस होती है. दीपिका इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं. उन्होंने हाल ही में फेमस ब्रांड लूई वीटॉन के लिए पेरिस फैशन वीक के लिए रैंप वॉक किया था. 

दीपिका को देख रणवीर के चेहरे पर आती है मुस्कान:

एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो और रणवीर काम के चलते काफी समय से घर से दूर हैं. 'मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं. वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे. 

हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ये सब एक वायरल ट्वीट के बाद शुरू हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों अभिनेताओं की शादी में दरार आ गई है. हालांकि, बाद में, रणवीर ने संकेत दिए कि ऐसी खबरें केवल अफवाहें थीं, यहां पर ही उन्होंने दीपिका के साथ 10 साल तक साथ रहने की बात कही थी. उन्होंने कहा था, 'टचवुड... हम मिले और 2012 में हमारी डेटिंग शुरू हुई... इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं.'

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस संग नजर आएंगे. फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 'सर्कस' के अलावा, वो करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट संग स्क्रीन साझा करेंगे.

दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पाइपलाइन में कई बड़ी रिलीज़ हैं. 'पठान' में वो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इसके अलावा, वो अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रही हैं जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं. दीपिका 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16: गोरी नगोरी पर लगा ‘चोरी’ का आरोप, घरवालों ने ठहराया दोषी, फूट-फूटकर रोईं डांसर

Doctor Ji की रिलीज से पहले Rakul Preet Singh का बड़ा बयान, कहा- 'हर शुक्रवार को फिल्म देखना मुश्किल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर-मैन' की एंट्री से 'द ओडिसी' को लगा झटका, गुरुवार को घटी कमाई, जानें कलेक्शन
'स्पाइडर-मैन' की एंट्री से 'द ओडिसी' को लगा झटका, गुरुवार को घटी कमाई, जानें कलेक्शन
Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'भाई तेरा स्टार है', लाखों कमाने भी हुए मुश्किल
'भाई तेरा स्टार है' की ओपनिंग रही ठंडी, पहले दिन लाखों कमाने भी हुई मुश्किल
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी इतिहास रचेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 70 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', 1 बजे तक कलेक्शन 70 करोड़ के पार
'मुझे फोन करके बोले- आ जाओ...' करण जौहर और संजय लीला भंसाली से क्या चाहती हैं राखी सावंत?
'मुझे फोन करके बोले- आ जाओ...' करण और भंसाली से क्या चाहती हैं राखी सावंत?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget