एक्सप्लोरर

6 साल की उम्र में रेप और 15 की उम्र में हुईं कास्टिंग काउच का शिकार, आज इतने साल बाद बताई आपबीती

अपने दौर के लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकीं डेजी ईरानी ने अपने कुछ पुराने बुरे वक्त के बारे में बात करते हुए मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां जितनी चकाचौंध है उसके पीछे उतने ही घरे अंधेरे भी हैं. ऐसा नहीं है कि ये सब केवल आज से हो रहा है बल्कि आज से 60 साल पहले के हालात भी ऐसे ही थी और ये दावा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि ये कहना है फिल्म इंडस्ट्री की ही एक जानी मानी अभिनेत्री का. अपने दौर के लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकीं डेजी ईरानी ने अपने कुछ पुराने बुरे वक्त के बारे में बात करते हुए मिड डे को दिए अपने इंटरव्यू में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 6 साल की उम्र में हुआ था रेप डेजी ईरानी ने मिड डे से बात करते हुए बताया कि महज 6 साल की उम्र में उनके साथ रेप हुआ था. उन्होंने बताया, ''वो शख्स कहने को तो मेरा मेंटर था. वो मुझे फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग के लिए अपने साथ मद्रास ले गया था. उसी दौरान एक रात होटल के कमरे में उसने मुझे प्रताड़ित किया और मेरी बैल्ट से पिटाई भी की. उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को भी इसके बारे में बताया तो वो मुझे जान से मार देगा और मैंने उस पर यकीन करके कभी किसी को इसके बारे में नहीं बताया.'' 6 साल की उम्र में रेप और 15 की उम्र में हुईं कास्टिंग काउच का शिकार, आज इतने साल बाद बताई आपबीती उन्होंने बताया  ''वो शख्स अब जा चुका है और मर गया है. उसका नाम नजर था और उसके फेमस सिंगर जोहरा बाई अंबालावाली से संबंध थे. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म इंडस्ट्री में उसके अच्छे संबंध थे. मेरी मां मुझे हर हालात में स्टार बनाना चाहती थी. मैंने मराठी फिल्म बेबी से एक्टिंग में डेब्यू किया था. इसलिए नजीर अंकल मुझे अपने साथ मद्रास ले गए थे. मुझे साफ तौर पर तो सब याद नहीं लेकिन कुछ-कुछ क्षण मुझे याद आते हैं. लेकिन एक चीज मैं अभी तक नहीं भूली और वो है वो जानलेवा दर्द और उस शख्स का चेहरा जब वो मुझे बेल्ट से मारता था. '' कास्टिंग काउच का भी हुईं शिकार डेजी ने अपने साथ हुई शारीरिक हिंसा और प्रताड़ना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया 'मैं जब 15 साल की थी. मेरी मां ने मुझे साड़ी पहनने के लिए कहा और मुझे प्रोड्यूसर मल्लिकचंद कोचर के साथ जो कि एक फिल्म बनाने की तैयारी में थे, के ऑफिस में उनके साथ अकेला छोड़ दिया. उस वक्त उस निर्माता का दफ्तर मराठा मंदिर के पास कहीं मौजूद था. ये सब बेहद अजीब है. उस दौरान वो मेरे पास सोफे पर आकर बैठ गया और मुझे छूने लगा. मैं जानती थी वो मुझसे क्या चाहता था और उसके दिमाग में क्या चल रहा था. मैंने तुरंत अपने नए स्पंज उतारकर उसके हाथ में दे दिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget