एक्सप्लोरर

Cuttputlli Twitter Review: अक्षय कुमार की कठपुतली पर दर्शकों ने लुटाया प्यार, नेटिजन्स ने बताया 'मास्टरपीस'

Cuttputlli Social media Review: बच्चन पांडे, साम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन के फ्लॉप होने के बाद आखिरकार दर्शकों को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कटपुतली (Cuttputlli ) पसंद आई.

Cuttputlli Social media Review: बच्चन पांडे, साम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन के फ्लॉप होने के बाद आखिरकार दर्शकों को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कठपुतली (Cuttputlli) पसंद आई. डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज अक्षय कुमार की कठपुतली थ्रिलर और सस्पेंस का जबरदस्त कांबिनेशन है. अक्षय इस फिल्म में एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आए हैं. जिनका एक ही उद्देश्य है कि कसौली को सुरक्षित रखना है. लेकिन ऐसा नहीं होता हैं. कसौली पर एक सीरियल किलर की बुरी नजर पड़ जाती है जो डेडबॉडी के अलावा कोई सबूत नहीं छोड़ता है. फिल्म में अक्षय के अलावा रकुल प्रीत और सरगुन मेहता भी नजर आएंगी. हालांकि अक्षय कुमार की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. दर्शकों ने सोशल मीडिया को फिल्म रिव्यू प्लेटफॉर्म बनाकर फिल्म का समीक्षा करनी भी शुरू कर दी है. 

दर्शकों को ये फिल्म मास्टर पीस लगी कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि फिल्म ओरिनिल से भी अच्छी है. बता दें अक्षय कुमार की कठपुतली 2018 में आई तेलगु फिल्म रत्सासन की अधिकारिक रिमेक हैं. पूरा कांसेप्ट वही है, कहानी भी वही है बस अक्षय कुमार की फिल्म में कठपुतली जोड़ दिया गया है. 

कठपुतली की तारीफों से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, क्या मूवी है कठपुतली, बहुत अच्छी परफॉरमेंस हैं. ओरिजिनल से बेहतर है. एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार की कठपुतली को मास्टर पीस बताया है. 

तो वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, कठपुतली एक बेहतरीन मूवी है. अक्षय कुमार एक बेहतरीन अभिनेता हैं. इतनी कुशलता से सिर्फ अक्षय कुमार ही एक्टिंग कर सकते हैं. 

सक्षम त्यागी नाम के एक यूजर ने लिखा मैंने कठपुतली देखी, फिल्म का थ्रिलर जबरदस्त है. अक्षय सर हमेशा अपना बेस्ट देते हैं. 

आरडी नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने मूवी देखी फिल्म में अक्षय कुमार शानदार लग रहे हैं. इस मूवी को जरूर देखना चाहिए. क्योंकि एक तो अक्षय कुमार दूसरी स्क्रिप्ट दोनों बहुत अच्छी हैं. 

फिल्म कसौली के खूबसूरत वादियों की कहानी है. कसौली पर एक साइको सीरियल किलर की बुरी नजर पड़ गई और उसको पकड़ने की तलाश में जुटा है एक पुलिसवाला, जिसने कसौली का सुरक्षित रखने की कसम खाई है. 

फिल्म की कहानी

हर थ्रिलर कहानी की तरह कठपुतली की कहानी भी रहस्यमय तरीके से हो रहे मर्डर के साथ शुरू होती है. कसौली में हो रही मासूम किशोर लड़कियों की भीषण हत्याओं से लोग दहले हुए हैं. शांत शहर कसौली की स्थानीय पुलिस के पास इस तरह के अपराधों को सुलझाने के लिए कोई अनुभव नहीं है. ऐसे में कहानी में एंट्री होती है अर्जन सेठी की, जो कि एक स्ट्रगलिंग निर्देशक है और अपनी कहानी के लिए सीरियल किलर्स से जुड़ी घटनाओं की स्टडी कर रहा है. 

कसौली की हालत देखकर अर्जन सेठी स्थानीय पुलिस के साथ एक जूनियर स्तर की नौकरी ले लेता ह, जो ये मानने को तैयार ही नहीं हैं कि उनके शहर में एक सीरियल किलर छिपा हो सकता है. इसके बाद अर्जन अब हत्यारे की तलाश शुरू करता है.

1964 से 1985 के बीच हुई सीरियल किलिंग्स पर आधारित है फिल्म

निर्देशक रंजीत तिवारी और उनके लेखक असीम अरोरा ने कहानी में पूरा संस्पेंस बरकरार रखा है जो आपको जोड़े रखेंगी. फिल्म की कहानी 1964 से 1985 के बीच हुई सीरियल किलिंग्स पर आधारित है. ये घटनाएं रुस में हुई थीं. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह ने एक स्कूल टीचर की भूमिका में है, सरगुन मेहता ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. वहीं चंद्रचूड़ सिंह को अर्जन के बुद्धिमान बहनोई के रूप में दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Brahmastra: करण जौहर ने दिखाई शाहरुख खान के किरदार 'वानर अस्त्र' की झलक, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए किंग खान

स्ट्रगल के दिनों में कपड़ों की दुकान पर काम करके किया गुजारा, अब करोड़ों के मालिक हैं Kiccha Sudeep

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget