एक्सप्लोरर

परिवार समेत कोरोना की चपेट में आ गए थे अभिनेता पूरब कोहली, इंस्टाग्राम पर बताई पूरी कहानी

पूरब ने बताया कि इसमें बहुत आराम की ज़रूरत होती है. उनके मुताबिक उनका शरीर अभी भी रिकवर कर ही रहा है. पूरब ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसा कुछ होता है तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें.

नई दिल्ली: रॉक ऑन, जल और एयरलिफ्ट जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पूरब कोहली का कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव आया था. उनके साथ साथ उनके परिवार को भी इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था. वो परिवार के साथ लंदन में रहते हैं. हालांकि अब वो और उनका परिवार कोरोना से जंग जीत गया है.

कोरोना होने और फिर ठीक होने को लेकर पूरब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "हमें सिर्फ फ्लू था और थोड़े लक्षण थे. हमारे डॉक्टर ने कहा कि हम कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. ये बहुत हद तक आम फ्लू जैसा ही है, जिसमें काफी खांसी होती है और सांस लेने में दिक्कत सी महसूस होती है."

पूरब के साथ उनके परिवार को भी कोरोना ने अपनी चपेट में लिया था. उन्होंने बताया, "इनाया को सबसे पहले हुआ और बेहद हल्का था. दो दिनों तक खांसी थी और जुकाम भी. फिर लूसी को सीने में ज्यादा तकलीफ हुई, जैसा सब लोग बातें कर रहे हैं, खांसी के लक्षण दिखे. फिर मुझे हुआ. पहले मुझे एक दिन के लिए बहुत तेज़ सर्दी ज़ुकाम ने घेरा. फिर वो ठीक हुआ तो तीन दिनों तक खांसी ने परेशान किया. हममें से तीन को बेहद हल्का 100 से 101 बुखार हुआ और थकावट हुई. ओसियन को आखिर में हुआ और उसे तीन रातों तक 104 बुखार रहा. नाक भी बहती रही और हल्की खांसी भी थी. पांचवें दिन उसका बुखार उतर गया."

उन्होंने आगे कहा, "हम अपने डॉक्टर से लगातार फोन के ज़रिए जुड़े रहे. जाहिर है लंदन में ये सब को हो रहा है और ये यहां बड़े पैमाने पर हो रहा है. हम कुछ लोगों को जानते हैं जिन्हें ये हुआ है."

पूरब ने कहा, "आपके साथ सिर्फ इसलिए शेयर किया ताकि ये बताकर आपके डर को कम कर सकूं कि किसी को ये हुआ है और वो ठीक है. पिछले हफ्ते बुधवार को हम सेल्फ क्वारंटीन से बाहर आए और अब हमें संक्रमण नहीं है.

पूरब कोहली ने अपने पोस्ट में बताया कि वो संक्रमित होने के दौरान रोज़ाना चार से पांच बार स्टीम (भाप) ले रहे थे और साथ नमक के पानी से गरारा भी कर रहे थे. इसके अलावा वो गले को आराम पहुंचाने के लिए अदरक, हल्दी और शहद के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंन कहा, "सीने पर गर्म पानी की बोतलें सच में में सीने को आराम देने में मदद करती हैं."

पूरब ने बताया कि इसमें बहुत आराम की ज़रूरत होती है. उनके मुताबिक उनका शरीर अभी भी रिकवर कर ही रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसा कुछ होता है तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें. हर मामले की तीव्रता अलग होती है. उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की गुज़ारिश की है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget