एक्सप्लोरर

Celina Jaitely: सेलिना जेटली ने शेयर की 9 साल पुरानी ब्रेस्टफीडिंग वाली फोटो, कहा इसके लिए मुझे क्यों ट्रोल किया गया था?

सेलिना जेटली ने अपनी 9 साल पुरानी ब्रेस्ट फीडिंग वाली तस्वीर शेयर की, और लंबा चौड़ा नोट लिखा. कहा कि वो आज तक समझ नहीं पाईं कि उन्हें इसके लिए ट्रोल क्यों किया गया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और अपने तीन बच्चों के साथ शादीशुदा जिन्दगी इंजॉय कर रही हैं. सेलिना सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है. उन्होंने हाल ही में अपनी 9 साल पुरानी ब्रेस्ट फीडिंग वाली तस्वीर शेयर की, और लंबा चौड़ा नोट लिखा. कहा कि वो आज तक समझ नहीं पाईं कि उन्हें इसके लिए ट्रोल क्यों किया गया था.

सेलिना ने लिखा लंबा नोट

सेलिना ने इस फोटो में ब्लू कलर की मोनोकनी पहनी है. और वो अपने दो बच्चों के साथ दिख रही हैं. एक बच्चा उनकी गोद में है और दूसरी पास में ही खेल रहा है. इस फोटो को काफी ट्रोल किया था. सेलिना पर बच्चे के साथ लापरवाही को लेकर सवाल उठाए गए थे. इस ट्रोलिंग को लेकर इतने साल बाद उनका दर्द छलका है. उन्होंने लिखा कि ‘ये फोटो स्टारडस्ट मैगजीन के इंडिया एडिशन के लिए 9 साल पहले ली गई थी. इस फोटो को शेयर करते हुए मुझे लगा कि मैं अपने सबसे अनमोल पलों को शेयर कर रही हूं. मुझे ये देखकर काफी हैरानी हुई कि इसके लिए मुझे बुरी तरह ट्रोल किया गया. जबकि हकीकत में, दुबई में पूल किनारे मै और मेरे एक महीने के जुड़वा बच्चे बहुत मुश्किल से मिलने वाले कूल और सनी डे को इंजॉय कर रहे थे’.

मुझे ट्रोल क्यों किया गया?

सेलिना ने आगे बताया कि उन्होंने सी सेक्शन के जरिए अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था और ये फोटो डिलिवरी के एक महीने बाद ली गई थी. वो गर्मी से परेशान थी और बस इस पल को इंजॉय करना चाहती थीं. उन्होंने आगे लिखा कि  ‘वो अब तक समझ नहीं पाई हैं कि उन्हें इसके लिए ट्रोल क्यो किया गया?  अगर आपका वजन बढ़ गया को ट्रोल होंगे, अगर आपका बच्चा खुलकर किक कर रहा है तो उसे लापरवाही कहा जाएगा. बिना उसकी मां को वक्त दिए लगातार जज किया जाता है. अगर मैं कुछ करती हूं तो उसके लिए किसी को भी कुछ सोचने का हक क्यों होना चाहिए’.

ट्रोलर्स को दी नसीहत

इस नोट के आखिर में सेलिना ने कहा कि ‘किसी भी पिक्चर के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सोच ले कि पिक्चर परफेक्ट भी तो हो सकती है या फिर इसके पीछे कुछ खामियां या चुनौतियां भरी कहानी भी हो सकता है, जिन्हें बहुत कठिनाइयों से दूर दिया जाता है. उस वक्त मैं खुद को पहले मातृत्व की खुशी से डिस्ट्रेक्ट नहीं करना चाहती थी. लेकिन उस दिन की याद ने मुझे ये लिखने पर मजबूर किया. काश कि लोग ये समझ पाते कि परफेक्ट मदर बनने का कोई रास्त नहीं है और अच्छा बनने के लिए बहुत सारे रास्ते हैं’.
Celina Jaitely: सेलिना जेटली ने शेयर की 9 साल पुरानी ब्रेस्टफीडिंग वाली फोटो, कहा इसके लिए मुझे क्यों ट्रोल किया गया था?

सेलिना ने 2012 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. जिनमें एक का नाम विराज और दूसरे का नाम विंस्टन रखा. इसके बाद 2017 में भी वो जुड़वा बच्चों की मां बनीं पर इनमें उन्होंने एक बच्चे को खो दिया.

ये भी पढ़े-

 Leela Naidu: एक्ट्रेस लीला नायडू की अदाओं पर आहें भरते थे लोग, वक्त बदला तो घर चलाने के लिए करना पड़ा ये काम

 

जूही चावला ने काफी समय तक छुपाकर रखी अपनी शादी, अब सामने आई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget