एक्सप्लोरर

CDR मामले में नाम आने पर कंगना ने कहा, कयास लगाने से पहले जांच करें

अभिनेत्री के बारे में कहा गया कि उन्होंने अभिनेता ऋतिक रोशन का नंबर वकील रिजवान सिद्दीकी को मैसेज किया और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वकील ने ऋतिक का भी कॉल रिकॉर्ड करवाया.

 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ठाणे कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) मामले में अपना नाम सामने आने पर बुधवार को कहा कि कोई भी धारणा बनाने या कयास लगाने से पहले मामले की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए. खबरों के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड घोटाले में कंगना का नाम आया है.

अभिनेत्री के बारे में कहा गया कि उन्होंने अभिनेता ऋतिक रोशन का नंबर वकील रिजवान सिद्दीकी को मैसेज किया और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वकील ने ऋतिक का भी कॉल रिकॉर्ड करवाया.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने एक बयान में कहा, "जब हम एक नोटिस का जवाब देते हैं, हम सारी जानकारी वकील को देते हैं. यह अनुमान लगाना कि इन जानकारियों का इस्तेमाल कानून का उल्लंघन करने के लिए हुआ और अनुमान के आधार पर बयानबाजी करना और एक कलाकार को बदनाम करना अभिषेक त्रिमुखे (डीसीपी, ठाणे) के पक्ष को कमजोर बनाना है."

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन मामले में आया ये चौंकाने वाला मोड़, कंगना पर लगा ऋतिक के फोन पर...

कंगना ने कहा, "कोई भी कयास लगाने से पहले अच्छी तरह जांच होनी चाहिए."

गैर-कानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाने के मामले में रिजवान सिद्दीकी को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम सामने आया है. उन पर अपनी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाकर उसकी जासूसी करने का आरोप है.

क्या है CDR स्कैम

आपको बता दें मोबाइल कंपनियों के पास हर दिन, हर घंटे, हर मिनट का डाटा तैयार होता रहता है जिसमें आपकी लोकेशन, किससे बात कर रहे हैं इसका रिकॉर्ड होता है. ये निजी जानकारी सीडीआर के रूप में होती है जिसे खरीदना और बेचना पूरी तरह से गैरकानूनी है. कुछ दिनों पहले ही सीडीआर केस में महिला जासूस रजनी पंडित की गिरफ्तारी के साथ इस मामले का खुलना शुरू हुआ, अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

मामले में सबसे पहला नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आया था. CDR केस में ठाणे पुलिस ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और वकील को नोटिस भेजा था, जिसके बाद अभी तक उनकी तरफ से पुलिस के सामने बयान दर्ज नहीं कराया गया है. इसी के चलते उनके वकील को गिरफ्तार कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget