एक्सप्लोरर

सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती से CBI की पूछताछ जारी, ये हैं एजेंसी के सवाल

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई की टीम आज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ कर रही है. उनसे मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ हो रही है. सीबीआई की टीम अभिनेता की मौत की जांच के सिलसिले में यहीं रह रही है.

पहला मौका है जब अभिनेता की मौत के मामले में सीबीआई 28 वर्षीय रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर जाने संबंधी सवाल कर सकती है.

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास में मृत मिले थे. रिया से यह भी सवाल किया जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ कैसा रिश्ता था?

साथ ही रिया चक्रवर्ती के दावे कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे इससे संबंधित सवाल किए जा सकते हैं. सुशांत की मौत वाले दिन को लेकर अभिनेत्री से कुछ सवाल किए जा सकते हैं.

अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए एजेंसी ने तलब किया था. उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती उपनगरीय सांता क्रूज स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह जाने के लिए सुबह 10 बजे अपने घर से निकलीं.

सीबीआई टीम अभिनेता की मौत के मामले की जांच के लिए शहर में है. गुरुवार को एजेंसी ने चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था. एजेंसी ने शौविक से आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ कर के उनका बयान दर्ज किया.

सीबीआई इस मामले में अब तक अभिनेता के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, खाना बनाने वाले नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य से पूछताछ कर चुकी है.

सुशात राजपूत के पिता ने पटना में रिया और अन्य पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे.

सुशांत सिंह राजपूत केस में बोले रामगोपाल वर्मा- रिया को दें निष्पक्ष सुनवाई का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget