एक्सप्लोरर

'पद्मावती' के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रही हैं दीपिका पादुकोण

इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी हैं. अगर कला पर राजनीति भारी न पड़ी, तो यह फिल्म पहली दिसंबर को रिलीज हो जाएगी.

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकतीं, इस फिल्म को वह हर किसी के साथ साझा करना चाहती हैं. वह यहां मुंबई में 'वैन ह्यूसेन एंड जीक्यू फैशन नाइट्स' में शामिल हुईं.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं बस इतना ही कहूंगी कि चाहे पोस्टर हो या फिल्म का गीत या ट्रेलर हो..सभी के लिए हमें लोगों का प्यार मिल रहा है. मुझे लगता है कि हम सब फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित और अभिभूत हैं और हम इस फिल्म को हर किसी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकते."

1

उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत सफर रहा है और वास्तव में हम दिन गिन रहे हैं. हम फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते और हर किसी के साथ इस अनुभव को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते."

'पद्मावती' का करणी सेना और कुछ अन्य हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर विरोध कर रहे हैं. उन्हें अंदेशा है कि इस फिल्म में राजपूत रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच प्रेम प्रसंग, और वह भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया होगा.

निर्देशक भंसाली हालांकि एक वीडियो जारी कर कह चुके हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिस पर किसी को आपत्ति हो. यह फिल्म देखकर राजपूत समुदाय खुद पर गर्व महसूस करेगा. अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए.

पद्मावती' के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रही हैं दीपिका पादुकोण

भंसाली चाहे कितनी भी सफाई देते रहें, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखें, लेकिन देश में अजब किस्म की जो राजनीति पनपी है, वह कला को 'कला' के नजरिए से नहीं देखती, हंगामा और दंगा-फसाद के मौके तलाशती रहती है. अगले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए राजनीति करने वाले ऐसे मुद्दे का बेजा फायदा उठा लेना चाहते हैं.

इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी हैं. अगर कला पर राजनीति भारी न पड़ी, तो यह फिल्म पहली दिसंबर को रिलीज हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन
'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त
'पापा रवि किशन से लेनी होगी परमिशन', रीवा किशन ने डेटिंग को लेकर कह दी ये बात
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget