एक्सप्लोरर

कैब ड्राइवर ने अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, AC ना चलाने पर गाली-गलौच करने का आरोप

कैब ड्राइवर ने अभिनेत्री संजन्ना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ड्राइव ने एक्ट्रेस पर एसी ना चलाने के कारण गाली देने का आरोप लगाया है.

बेंगलुरु के एक कैब ड्राइवर ने कन्नड़ अभिनेत्री संजन्ना गलरानी (Sanjjanaa Galrani) के खिलाफ टैक्सी में एयर-कंडीशनर चालू नहीं करने पर कथित तौर पर गाली देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है. कैब ड्राइवर का कहना है कि एसी चलाना कर्नाटक के कोविड -19 दिशानिर्देशों के खिलाफ है, लेकिन गलरानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसे कैब ड्राइवर ने परेशान किया था और उन्होंने कोविड -19 दिशानिर्देशों के बारे में कुछ भी नहीं बताया. इस बीच घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

कैब ड्राइवर ने अपनी शिकायत में कहा कि संजना मंगलवार सुबह यहां दोम्मलूर के पास अपनी टैक्सी में सवार हुई थी. वह वाहन में बैठ गई और मुझे एयर-कंडीशनर चालू करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "मैंने सरकार के कोविड -19 दिशानिर्देशों के अनुसार एयर-कंडीशनर को चालू करने से इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने आवाज ऊंची कर कहा कि मुझे एयर-कंडीशनर चालू करना चाहिए और मैंने इसे स्तर 1 पर रखना चाहिए."

अपनी शिकायत में घटना को याद करते हुए ड्राइवर ने कहा, "अभिनेत्री ने इसे स्तर 4 तक बढ़ा दिया और मुझे गालियां दीं. उन्होंने मेरे खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरे खिलाफ अभियान चलाने की धमकी भी दी. मैंने कर्नाटक ड्राइवर्स फेडरेशन के साथ मामला उठाया है."

संजना ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह इससे दुखी हैं. "आखिरकार, क्या मैं एक कैब ड्राइवर को चुनौती दे सकती हूं? मैं इतना नीचे कभी नहीं जाऊंगी. इतनी सारी महिलाओं का अपमान किया जाता है और कैब ड्राइवरों द्वारा पूरा किराया देने के बावजूद उन्हें उतार दिया जाता है. एक ग्राहक के रूप में यह मेरा अधिकार है कि मैं अच्छी सेवा मांगूं. कैब ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोप केवल कहानियों से ज्यादा कुछ नहीं है."

घटनाओं के क्रम के बारे में अपना पक्ष रखते हुए संजना ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा, "शुरू में, ड्राइवर ने कहा कि वह एसी बिल्कुल नहीं चालू करेगा और वह काफी अडियल था. फिर वह मुझ पर चिल्ला रहा था. उन्होंने एक बार भी 'कोविड रूल्स' शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कोई कोविड नियम हमारे लिए लिखित में थे. मैं एक एसी कार के लिए भुगतान कर रही हूं और एयर-कंडीशनिंग को चालू करने के लिए कहना ग्राहक का अधिकार है."

संजना ने आगे कहा, "आखिरकार, उसने कार में चार लोगों के साथ एसी को लेवल 1 पर रखा और हमने उसे भी समायोजित किया. अगर कोई ड्राइवर सड़क के बीच में किसी भी महिला को 35 किलो के बड़े सूटकेस के साथ उतारने की धमकी देता है. विशेष रूप से, जब उसे चिकित्सकीय रूप से भारी वजन उठाने की अनुमति नहीं है, तो उसे मजबूत होना चाहिए."

संजन्ना ने कहा, "मैंने एक भी गाली नहीं दी. मैंने बस उससे पूछा कि क्या वह ऐसी स्थिति में अपनी मां या बहन के साथ वैसा ही व्यवहार करेगा. शूटिंग की लोकेशन 50 मीटर दूर थी. यह आदमी हमें गलत पते पर ले जा रहा था और हमें सही जगह पर छोड़ने के बजाय सड़क पर छोड़ रहा था."

उन्होंने कहा, "मैंने उससे पूछा कि क्या वह फिर 10,000 रुपये की मांग करेगा. मैंने केवल इसलिए दृढ़ता से बात की, क्योंकि वह बहुत घमंडी था और हमें गलत पते पर उतरने के लिए मजबूर कर रहा था. मैंने सुबह 10:30 बजे पुलिस को फोन किया और उन्हें सूचित किया कि ड्राइवर कार को रोक नहीं रहा है और हमें गोल-गोल घुमा रहा था. जानबूझकर मीटर रीडिंग बढ़ा रहे था और मुझे सही पते पर ले जाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं."

पुलिस को कॉल करने के बाद ही, अभिनेत्री ने कहा, ड्राइवर ने कार रोक दी, पते की पुष्टि की और पांच मिनट के भीतर उसे सही जगह पर उतार दिया. साथ ही उन्होंने कहा, "मैं मजदूर वर्ग के लोगों के दर्द का सम्मान करती हूं, लेकिन बहुत हो गया. मैं अब अपने खिलाफ कोई नकली कहानी नहीं बना सकती." बरहाल, राजराजेश्वरीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल: इन्विटेशन न मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ये
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल: इन्विटेशन न मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ये
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget