एक्सप्लोरर

Brahmastra: मंदिर में Ranbir Kapoor के जूते पहनने के विवाद पर Ayan Mukerji ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Ayan Mukerji Ranbir Kapoor: पूरे विवाद पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्‍टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) का स्‍पष्‍टीकरण सामने आया है. उन्‍होंने खुलकर उस सीन के बारे में बात की है.

Ayan Mukerji Clarification On Temple Scene: ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस की इस फिल्‍म को देखने के प्रति बेकरारी बढ़ गई है. खास तौर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैंस उन्‍हें बिग स्‍क्रीन पर देखने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं. दरअसल, पिछले चार सालों से उनकी कोई फिल्‍म थिएटर में नहीं आई है. ऐसे में फैंस की बेकरारी को बखूबी समझा जा सकता है. हालांकि एक सीन को लेकर फिल्‍म विवादों में भी पड़ गई है. 

फिल्‍म के एक सीन में रणबीर कपूर जूता पहने नजर आ रहे हैं. इसको लेकर ही हंगामा मचा हुआ है. लोग नाराजगी जताते हुए फिल्‍म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं. 

डायरेक्‍टर ने लंबा नोट लिखकर दिया स्‍पष्‍टीकरण

इस पूरे विवाद पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्‍टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) का स्‍पष्‍टीकरण सामने आया है. उन्‍होंने खुलकर उस सीन के बारे में बात की है और साथ ही यह भी जानकारी दी है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर 4के में भी जारी किया जाएगा.

अयान मुखर्जी ने कहा, ‘’हमारी कम्‍युनिटी में कुछ लोग थे, जो ट्रेलर में एक सीन की वजह से नाराज दिखे कि रणबीर का कैरेक्टर जूते पहनकर घंटी बजा रहा है. इस फिल्म के निर्माता (और एक भक्त) के रूप में मैं विनम्रतापूर्वक बताना चाहूंगा कि ऐसा क्यों हुआ? हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं. मेरा अपना परिवार इसी तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन… 75 वर्षों से करता आ रहा है, जिसका मैं बचपन से हिस्सा रहा हूं. मेरे अनुभव के हिसाब से हम केवल अपने जूते वहां उतारते हैं जहां देवी हैं, न कि जब आप पंडाल में प्रवेश करते हैं.'’

अयान ने आगे कहा, ‘’मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से उन सभी लोगों तक पहुंचना महत्वपूर्णं है जो इस इमेज की वजह से परेशान हैं... क्योंकि ब्रह्मास्त्र भारतीय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का सम्मान और जश्न मनाती है. यही कारण है कि मैंने यह फिल्म बनाई है, इसलिए मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह भावना हर उस भारतीय तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है.’’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

 

नौ सितंबर को सिनेमाघरों में दस्‍तक दे रही फिल्‍म

आपको बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन, मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्‍म नौ सितंबर को सिनेमाघरों में दस्‍तक दे रही है. दिलचस्‍प बात ये भी है कि रणबीर और आलिया की यह पहली साथ में फिल्‍म है. दर्शक जरूर उनकी ऑनस्‍क्रीन केमेस्‍ट्री देखने को लेकर भी उत्‍साहित होंगे.

यह भी पढ़ें: https://www.abplive.com/entertainment/deepika-padukone-nickname-for-ranveer-singh-is-delicious-and-cute-2149824

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget