एक्सप्लोरर

Ranveer Singh के पोस्ट पर Deepika Padukone ने किया कमेंट, लोगों ने कहा- अच्छा...इस निकनेम से बुलाती हैं पति को

Ranveer Singh Nickname: रणवीर सिंह के एक पोस्‍ट पर दीपिका पादुकोण का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगों को पता चल गया है कि वह किस निकनेम से पति को बुलाती हैं.

Deepika Padukone Comment on Ranveer Singh Post: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने हमेशा यह दिखाया है कि प्‍यार किया तो डरना क्‍या. शादी से पहले हो या बाद में दोनों ने एक दूसरे पर पब्लिकली भी खूब प्‍यार लुटाया है. अपने इश्‍क़ का इजहार करने में दोनों कभी हिचकिचाते नहीं दिखे. फिलहाल दोनों के प्‍यार से शादी की मंजिल तक का अब तक का सफर काफी खूबसूरत रहा है. इस वक्‍त यह जोड़ी एक पोस्‍ट को लेकर चर्चा में हैं. पोस्‍ट रणवीर का है और दीपिका सुर्खियों में हैं. जी हां, चलिए बताते हैं पूरा मामला.

दरअसल, रणवीर ने हाल ही में एक अवॉर्ड जीता है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्‍होंने अपने फैंस के साथ खुशी साझा की. मगर सबसे ज्‍यादा ध्‍यान खींचा इस पोस्‍ट पर दीपिका के कमेंट ने. 

रणवीर ने अवॉर्ड लेते हुए पोस्‍ट की फोटोज

रणवीर ने अवॉर्ड लेते हुए कई फोटोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर की, जिसमें फिल्‍मकार कबीर खान उन्‍हें अवॉर्ड दे रहे हैं और इस दौरान ब्‍लैक सूट में रणवीर बेहद हैंडसम लग रहे थे. यह अवॉर्ड उन्‍हें उनकी फिल्‍म ‘83’ के लिए मिला, जिसको कबीर खान ने निर्देशित किया था. 

दीपि‍का ने ‘कुकी’ संबोधित कर किया कमेंट

रणवीर सिंह के इस पोस्‍ट पर दीपिका (Deepika Padukone) ने कमेंट करते हुए कहा, ‘’हमारी अलमारियां भर गई हैं कुकी! मगर किसे परवाह है. लाते रहो.’’ इस कमेंट में दी‍पिका द्वारा इस्‍तेमाल किए ‘कुकी’ शब्‍द की तरफ सबका ध्‍यान चला गया और चर्चा शुरू हो गई कि अच्‍छा...दीपिका रणवीर को प्‍यार से इस निकनेम से बुलाती हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दीपिका-रणवीर इन फिल्‍मों में हैं बिजी

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका (Deepika Padukone) के पास कुछ इंट्रेस्टिंग फिल्‍में हैं. वह इस वक्‍त साउथ स्‍टार प्रभास के साथ फिल्‍म ‘एक्‍स’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्‍म ‘पठान’ और रितिक रोशन के साथ फिल्‍म ‘फाइटर’ भी कर रही हैं. वहीं फिल्‍म ‘इंटर्न’ में भी उनके काम करने की खबर है, जिसमें अमिताभ बच्‍चन भी होंगे. रणवीर (Ranveer Singh) की बात करें तो वह जल्‍द आलिया भट्ट के साथ फिल्‍म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Alaya Furniturewala: रेड एंड ब्‍लैक बिकिनी में पूजा बेदी की बेटी ने दिए पूल साइड पोज, फैंस हुए फिदा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget