एक्सप्लोरर

Box Office Update: कोरोना वायरस की दहशत का फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' पर असर? मिली है ख़राब ओपनिंग

शुक्रवार की सुबह अधिकांश शो की ओपनिंग में 10% की कमी देखी गई है. मुंबई के कुछ थिएटर के टिकट विक्रेता ने खुलासा किया कि सुबह के शो की ओपनिंग के नंबर काफी निराशाजनक हैं और दोपहर के शो के मामले में भी आसार अच्छे नहीं हैं.

मुंबई: इरफान खान स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' ने इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. राधिका मदान और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म को साल 2020 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा था. हालांकि, फिल्म की ओपनिंग को लेकर आसार अच्छे नहीं नजर आ रहे हैं क्योंकि कोरोना की दहशत से फिल्म की बुकिंग प्रभावित हो रही है.

शुक्रवार की सुबह अधिकांश शो की ओपनिंग में 10% से कमी देखी गई है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मुंबई के कुछ थिएटर के टिकट विक्रेता ने खुलासा किया कि सुबह के शो की ओपनिंग के नंबर्स काफी निराशाजनक हैं और दोपहर के शो के मामले में भी आसार अच्छे नहीं हैं.  शुक्रवार को फिल्म के लिए लगभग 3-4% की ही बुकिंग देखी गई है.

पिछले हफ्ते टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' भी रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म की दोपहर की बुकिंग पर असर देखने को मिला था. कई थिएटर्स में दोपहर के कुछ शो के लिए जिरो बुकिंग देखी गई थी.

जाहिर है कोरोना वायरस की डर से लोग सिनेमाघरों में जाने से बच रहे हैं. इस बीच, दिल्ली सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे. इस वजह से इन फिल्मों के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है.

फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ने के बाद वापसी कर रहे हैं. समीक्षक इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. अब देखना होगा यह फिल्म कोरोना वायरस की दहशत की जद में दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है.

यहां पढ़ें

फिल्म 'अतरंगी रे' के सेट से चाइल्ड आर्टिस्ट मन्नत मिश्रा के साथ वायरल हो रही है सारा अली खान की तस्वीर

Box Office पर 'अंग्रेजी मीडियम' और 'ब्लडशॉट' आमने-सामने, कोरोना की दहशत का हो सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget