एक्सप्लोरर

Box Office Prediction: 'जजमेंटल है क्या' से टकराएगी 'अर्जुन पटियाला', जानें किस फिल्म को मिल सकती है कितनी ओपनिंग

Box Office Prediction: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. कंगना रनौत की 'जजमेंटल है क्या' के साथ कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' रिलीज हो रही है.

Box Office Prediction: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बीते कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा क्लैश नजर नहीं आया. लेकिन इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक फिल्म है कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत की 'जजमेंटल है क्या' तो वहीं दूसरी फिल्म है इन दिनों हिट फिल्म की गारंटी बन चुकीं कृति सेनन की 'अर्जुन पटियाला'.

दोनों ही फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं ऐसे में फिल्मों की कमाई पर तो इसका असर नजर आता ही है. अब कौन सी फिल्म किसे कितना नुकसान पहुंचाती है इसके लिए तो थोड़ा इंतजार करना होगा. लेकिन दोनों फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग मिलेगी, इसे लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स की अलग-अलग राय है. आइए जानते हैं किस फिल्म को मिल सकती है कितनी ओपनिंग...

'जजमेंटल है क्या'

कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' ने दर्शकों का ध्यान अपने पहले पोस्टर से आकर्षित कर लिया था. एक के बाद एक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए गए और उसके बाद फिल्म का टीजर और ट्रेलर. इन सभी को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला. फिल्म एनालिस्ट गिरीश जौहर ने पिंकविला को बताया कि फिल्म को ऑडियंस के मिले अभी तक के रिस्पॉन्स के मुताबिक 5 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है. फिल्म को करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा.

फिल्म के बारे में आपको बता दें कि ये एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें कुछ मजेदार ट्विस्ट डाले गए हैं. फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव मेन लीड में हैं. दोनों ही को इस फिल्म में दिमागी रूप से डिस्टर्ब दिखाया गया है. आपको बता दें कि इस फिल्म को प्रकाश कोवेलामुदी ने निर्देशित किया है. फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव के अलावा बृजेंद्र काला, जिम्मी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं.

'अर्जुन पटियाला'

कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की स्पूफ कॉमेडी 'अर्जुन पटियाला' भी कल ही रिलीज हो रही है. ये फिल्म एक कॉमेडी स्पूफ है जिसमें एक्टर्स खुद अपना ही मजाक उड़ाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी बेहद सिंपल रखी गई है लेकिन इसमें हिट बॉलीवुड मसाला फिल्म का हर फ्लेवर डाला गया है.

View this post on Instagram
 

#ArjunPatiala Arey pagley Hum PYAR MAI HAIN...???? THIS FRIDAY

A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on

'अर्जुन पटियाला' के ट्रेलर को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. दिलजीत दोसांझ पहले से ही पंजाबी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं. वहीं, कृति सेनन की भी एक के बाद एक फिल्म हिट साबित हो रही है. ऐसे में इस फिल्म से भी फैंस को उम्मीदें हैं. फिल्म को 1200 से 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है. ऐसे में फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग डेढ़ से दो करोड़ तक हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Krushna Abhishek wedding anniversary: कृष्णा-कश्मीरा की एनिवर्सरी पर आरती सिंह ने जताया प्यार, शेयर किया खास नोट
कृष्णा-कश्मीरा की एनिवर्सरी पर आरती सिंह ने जताया प्यार, शेयर किया खास नोट
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 6 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 6 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Weekend Watchlist: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2
ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget