एक्सप्लोरर

श्रीदेवी की जिंदगी पर आएगी किताब, विद्या बालन ने शेयर किया बुक का कवर

श्रीदेवी की जिंदगी पर पेंगुइन हाउस इंडिया किताब प्रकाशित करेगा. यह घोषणा पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर की. एक्ट्रेस विद्या बालन ने इसका फर्स्ट कवर रिलीज किया है.

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी पर पेंगुइन हाउस इंडिया किताब प्रकाशित करेगा. यह घोषणा पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर की. ‘‘श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार’’ शीर्षक से आने वाली इस किताब को लेखक-पटकथा लेखक सत्यार्थ नायक ने लिखा है और दिवंगत अभिनेत्री के पति बोनी कपूर ने इसपर अपनी सहमति दी है.

पेंगुइन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, किताब में श्रीदेवी के जीवन और उनसे जुड़ी यादों को संजोया गया है, जिन्होंने यह धारणा बदल दी कि पुरुष प्रधान फिल्म उद्योग में एक महिला कैसे स्टार बन सकती है .

किताब अक्टूबर 2019 में पेंगुइन रैंडम हाउस के ईबरी प्रेस के अंतर्गत प्रकाशित की जाएगी. अभी यह ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.  सत्यार्थ ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं हमेशा से श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और इस किताब ने मुझे भारत में फिल्मी परदे की एक प्रतिभावान कलाकार की यात्रा का वृतांत लिखने का मौका दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए कई फिल्मी हस्तियों के साथ बातचीत करना काफी अद्भुत रहा, जिन्होंने वर्षों तक उनके साथ काम किया और उन्होंने उनसे जुड़ी अपनी यादों और कहानियों को साझा किया. यह किताब एक बाल कलाकार से लेकर भारत की पहली महिला सुपरस्टार बनने तक के श्रीदेवी के सफर को दर्शाती है.’’

इस किताब का फर्स्ट लुक आज ही एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में श्रीदेवी ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर नजर आ रही है. गौरतलब है कि श्रीदेवी का फरवरी 2018 में 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
Ramayana Box Office Day 1: 'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget