एक्सप्लोरर

आज 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान

सलमान खान का 52वां जन्मदिन: सलमान खान ने 1988 में फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद 1989 में रिलीज हुई 'मैने प्यार किया' में सलमान ने प्रेम की भूमिका निभाई और इस फिल्म को खूब पसंद किया गया. बॉक्स पर जो सिलसिला जो 1989 में शुरू हुआ वो अबतक बरकरार है.

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का जन्मदिन है. सलमान खान आज 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'मैंने प्यार किया', 'अंदाज अपना-अपना', 'हम आपके है कौन', 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सलमान खान अब तक  करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.

सलमान खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 दिसंबर,1965 को हुआ था. उनका पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है. वह मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा (मूल नाम सुशीला चरक) के बड़े बेटे हैं. सलमान के दो भाई हैं- अरबाज खान और सोहेल खान व बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं.

अलवीरा की शादी अभिनेता व निर्देशक अतुल अग्निहोत्री से हो चुकी है. उन्होंने बांद्रा स्थित सेंट स्टेनिस्लॉस हाईस्कूल में स्कूली पढ़ाई की. इससे पहले उन्होंने ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल में अपने छोटे भाई अरबाज से साथ कुछ साल पढ़ाई की.

Actor Salman khan and Bhagyashree in film MAINE PYAR KIYA. Express archive photo

सलमान खान ने 1988 में फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद 1989 में रिलीज हुई 'मैने प्यार किया'  में सलमान ने प्रेम की भूमिका निभाई और इस फिल्म को खूब पसंद किया गया. बॉक्स पर जो सिलसिला जो 1989 में शुरू हुआ वो अबतक बरकरार है.

इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिट फिल्में दीं. इनमें ‘बीवी हो तो ऐसी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘एक लड़का एक लड़की’, ‘जानम समझा करो’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘ये है जलवा’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘पार्टनर’, ‘वांटेड’, ‘दबंग’, ‘किक’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ जैसी हिट जैसी फिल्में शामिल हैं.

MOVIES

सलमान गायिकी में भी अपना हुनर आजमा चुके हैं. उन्होंने फिल्म ‘हीरो’ का टाइटल सॉन्ग ‘मैं हू हीरो तेरा’ गाया है. यह गीत सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी पर फिल्माया गया था.

बॉलीवुड में सलमान अपने डोले-शोले और कमीज उतारने को लेकर खूब मशहूर हैं. इसके जरिए वह युवा दिलों की धड़कन बने हुए हैं. इसके माध्यम से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. अमेरिका की ‘पीपुल’ पत्रिका द्वारा साल 2004 में उन्हें दुनिया का 7वां सबसे सुंदर पुरुष और भारत के सबसे सुंदर पुरुष का खिताब मिला.

SALMAN

उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है और वह अपनी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय, सोमी अली व संगीता बिजलानी के साथ संबंधों को लेकर चर्चित रहे हैं. साल 2003 में कैटरीना कैफ के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया, बावजूद इसके वह बालीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं.

VYG_4633

लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में 15 जनवरी, 2008 को सलमान की मोम की प्रतिमा स्थापित की गई और इस संग्रहालय में मोम की प्रतिमा के रूप में दिखाई देने वाले वह चौथे भारतीय अभिनेता बन गए हैं. सलमान के फैंस की संख्या काफी लंबी है. वह 51 साल के होने के बावजूद युवा कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं. आज भी दर्शकों का मनोरंजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है लोगों को काफी पसंद आई है और ये फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का 'रावण' अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का 'रावण' अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान, वायरल हुआ वीडियो
गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान, वायरल हुआ वीडियो
Darlings Actress Death: आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या विनेकर का निधन, 'डार्लिंग्स' से मिली थी पहचान
आलिया भट्ट की को-स्टार दिव्या विनेकर का निधन, 'डार्लिंग्स' से मिली थी पहचान
'अपमानित करना जरूरी था?' दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे अनुपम खेर, सिंगर को फटकार लगाने वाले मंत्री से पूछा सवाल
'उन्हें अपमानित करना जरूरी था?' दलेर मेहंदी से बदतमीजी पर अनुपम खेर ने मंत्री से पूछा सवाल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget