एक्सप्लोरर

जुड़वा बच्चों के पापा बने करण जौहर, बॉलीवुड ने दी बधाई

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के जुड़वा बच्चों के पिता बनने के मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दी. करण सरोगेसी से एक बेटा और बेटी के पिता बने हैं. उन्होंने रविवार को यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर स्वयं को "बहुत सौभाग्यशाली" महसूस कर रहे हैं. 44 साल के जौहर ने अपनी बेटी का नाम रूही रखा है. उन्होंने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर यश रखा है. करण ने एक बयान में कहा, "मुझे आप सब को अपने जिंदगी में दो बेहतरीन लोगों- मेरे बच्चों एवं मेरी जीवनरेखाओं- रूही और यश के आगमन के बारे में बताते हुए खुशी हो रही है. मैं चिकित्सा विज्ञान के चमत्कार की मदद से इस दुनिया में आए मेरे दिल के इन टुकड़ों का पिता बनकर स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं." 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले करण शादीशुदा नहीं हैं. जौहर ने कहा, "इस निर्णय पर पहुंचने के लिए मैंने स्वयं को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से तैयार करने के अलावा हर प्रकार की तैयारी कर ली थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मेरे बच्चों को मेरा अपार प्रेम, देखभाल और ध्यान मिल सके. मेरे बच्चे ही अब मेरी दुनिया और प्राथमिकता हैं." हाल ही में करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'एन अनसुटेबल बॉय' के लॉन्च पर पिता बनने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के आने के बाद उनका काम, यात्राओं एवं सामाजिक प्रतिबद्धताओं का महत्व कम हो जाएगा. करण ने कहा, "भगवान की कृपा से मेरे पास ऐसी मां है जो मेरी बहुत परवाह करती हैं और मेरा साथ देती हैं. वह अपने पोते पोती के पालन पोषण में अहम भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा मित्र, जो कि मेरा परिवार हैं, वे भी बच्चों को पालने में मदद करेंगे." उन्होंने उन्हें पिता बनने का सुख देने के लिए इन बच्चों को जन्म देने वाली मां को भी धन्यवाद दिया. साल 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत कर चुकी अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें बधाई दी. आलिया ने कहा, "आखिरकार, मैं उन्हें अपना छोटा भाई और बहन कह सकती हूं. बहुत खुश हूं. उन्हें बहुत प्यार. खुशियां." अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्विटर पर कहा, "करण के इस फैसले से बहुत खुश हूं. अब उनका घर पूरा हो गया है. आप अद्भुत पिता हैं, आपके नए परिवार को प्यार." अभिनेता वरुण धवन ने ट्विटर पर कहा, "मुझे पता है कि करण बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे यकीन है कि आप अच्छे पिता बनेंगे." राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, "पिता बनने पर स्वागत है." अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा, "आपके लिए और हीरू आंटी के लिए बहुत खुश हूं. मुझे यकीन है कि यश और रूही आपके जीवन में खुशियां बिखेरेंगे." अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "करण जौहर को बधाई, आपके लिए बहुत खुश हूं. उम्मीद है, यश और रूही हमेशा स्वस्थ रहें. हमेशा प्यार." PC साल 2016 में सेरोगेसी के माध्यम से लक्ष्य कपूर के पिता बन चुके अभिनेता तुषार कपूर ने कहा कि करण इसके हकदार थे. फिल्मकार फराह खान ने भी करण के लिए खुशी जाहिर की. पिता बनने को करण के जीवन का संतोषजनक और पुरस्कृत पहलू करार देते हुए आर. माधवन ने ट्विटर पर कहा, "पिता बनने को लेकर बधाई. भगवान बच्चों को आशीर्वाद दें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
Ramayana Movie LIVE: आते ही छाई 'रामायण', रणबीर-यश की एक्टिंग की हुई तारीफ, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय
LIVE: आते ही छाई 'रामायण', रणबीर-यश की एक्टिंग की हुई तारीफ, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय
क्या प्रेग्नेंट धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल ने दिया धोखा? RJ महवश के वायरल वीडियो का सच आया सामने
क्या प्रेग्नेंट धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल ने दिया धोखा? महवश के वायरल वीडियो का सच आया सामने
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर कपूर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर कपूर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget