एक्सप्लोरर

रीता भादुड़ी के निधन पर बॉलीवुड शोकाकुल, किए भावुक ट्वीट

अभिनेत्री रीता भादुड़ी के निधन पर बॉलीवुड के सारे स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी है. अनिल कपूर, अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसी शख्सियतों ने मंगलवार को रीता भादुड़ी के निधन पर शोक जताया है.

नई दिल्ली: अभिनेत्री रीता भादुड़ी के निधन पर बॉलीवुड के सारे स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी है. अनिल कपूर, अनुपम खेर और रितेश देशमुख जैसी शख्सियतों ने मंगलवार को रीता भादुड़ी के निधन पर शोक जताया है. इन सभी ने रीता को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की एक 'बेहतरीन' प्रतिभा के रूप में याद किया और उन्हें एक गर्मजोशी भरा और जिंदादिल शख्सियत करार दिया. रीता (62) का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां वह पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से भर्ती थीं. उनकी किडनी कमजोर थी और वह डायलिसिस पर थीं.

वह कभी 'हां कभी ना', 'क्या कहना', 'दिल विल प्यार व्यार' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी कई फिल्मों 'के अलावा कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं. वह मौजूदा स्टार भारत के धारावाहिक 'निमकी मुखिया' में परिवार की दादी इमरती देवी की भूमिका में नजर आ रही थीं.

रीता के निधन पर शोक जताते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "रीता भादुड़ी उन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जो एफटीआईआई ने हमें दिए. मुझे 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा' और 'विरासत' जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का सम्मान मिला. मुझे उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनके मित्र, परिवार और प्रशंसक उनहें बहुत याद करेंगे."

अनुपम खेर ने लिखा, "रीता भादुड़ी प्यार देने वाली, मदद करने वाली और जीवन का आनंद उठाने वाली शख्सियत थीं. यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम केवल तभी व्यक्ति की खूबियां गिनते हैं, जब वह चला जाता है."

रितेश देशमुख ने कहा, "वह कितनी सारी फिल्मों का हिस्सा रहीं और मैं बचपन से उन्हें देखता रहा हूं. हम हमेशा उनकी मुस्कुराहट और प्रस्तुति में उन्हें याद करेंगे. उनके परिवार व प्रियजनों के प्रति संवेदना."

श्रुति सेठ ने लिखा, "रीता मैम को श्रद्धाजंलि. इतने सालों तक लोगों का मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद. आप तारों के साथ चमकती रहें."

एजाज खान ने कहा, "कला की दुनिया ने एक बेहद अच्छे शख्स को खो दिया. रीता भादुड़ी की आत्मा को शांति मिले. आपका काम हमेशा हमारे साथ रहेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget