एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: 'अफेयर्स' से 'बोल्ड' फिल्मों तक ऐसा रहा बंगाली बाला बिपाशा का अब तक का सफर

सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बसु का नाम सुनते ही फिल्म 'राज' में निभाए गए संजना धनराज का डर से लड़ता किरदार आंखों के सामने नजर आ जाता है.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बसु का नाम सुनते ही फिल्म 'राज' में निभाए गए संजना धनराज का डर से लड़ता किरदार आंखों के सामने नजर आ जाता है. फिल्म के साथ-साथ पर्दे पर बिपाशा के अभिनय को भी सराहा गया और उन्हें हॉरर फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा के रूप में जाना जाने लगा. बिपाशा सात जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. बिपाशा ने 'राज', 'राज-3', 'क्रीचर-3डी', 'अलोन' सरीखी हिंदी हॉरर फिल्मों में काम किया है. हिंदी फिल्मों के अलावा बिपाशा तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं.bipasha ऐसे मिला पहला ब्रेक 7 जनवरी 1978 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार में जन्मीं बिपाशा बसु तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं. उनके परिवार में उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं. कोलकाता से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर बिपासा बसु ने 1996 में कोलकता से ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. उसी दौरान कोलकाता में उनका मिलना अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुआ, जिन्होंने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और वहीं से बिपाशा की किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने वह प्रतियोगिता जीत ली. सलमान के 'स्वैग से स्वागत' पर नोरा फतेही ने किया सेक्सी डांस, वीडियो वायरल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद बिपाशा को विनोद खन्ना ने अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हिमालयपुत्र' में लॉन्च करने का फैसला किया लेकिन अपनी कम उम्र के कारण बिपाशा ने किरदार निभाने से मना कर दिया. जिसके बाद उन्होंने 2001 में अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में आगाज किया. फिल्म में वह अक्षय कुमार की सह कलाकार थीं. 'अजनबी' में बिपाशा नकारात्मक भूमिका में दिखाई दीं. प्रतिभा की धनी बिपाशा को फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार श्रेणी में नामांकित किया गया. वायरल टेप' से लेकर 'हॉट फोटोशूट' तक इन कॉन्ट्रोवर्सीज ने बंगाली ब्यूटी की बनाई बोल्ड ईमेज इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' में अपने अभिनय से दर्शकों और निर्देशकों को चकित कर देने वाली बिपाशा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 'जिस्म' में बिपाशा के सह कलाकार अभिनेता जॉन अब्राहम थे. फिल्म के साथ साथ बिपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. फिल्म के साथ दोनों की जोड़ी भी उस वक्त की सफल जोड़ी साबित हुई. बिपाशा ने हॉरर के अलावा संजीदा फिल्म 'कॉरपरेट', कॉमेडी फिल्में 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी', 'ऑल द बेस्ट फन बिगेन', 'बचना ए हसीनो', 'धूम-2', 'रेस', 'आत्मा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फिल्म जगत में खुद को स्थापित किया है. बिपाशा बसु अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. karan अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहीं फिल्म जगत में बिपाशा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा और मीडिया में उनकी प्रेम कहानी कई बार सुर्खियों में रही. फिल्म 'राज' से शुरू हुआ उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उनका नाम अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा. डीनो के साथ वह कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें 'राज', 'गुनाह', 'रक्त ' फिल्में शामिल हैं. लेकिन इन दोनों की जोड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों कुछ ही दिन बाद अलग हो गए. डीनो के बाद बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा. दोनों की सफल जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती थी और दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया और दोनों अलग-अलग हो गए. जानिए आखिर कैसे दिलीप कुमार से अल्लाह रक्खा बन गए रहमान इस कड़ी में अगला नाम हरमन बावेजा का है जिनके साथ बिपाशा की सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन शादी तक पहुंचते पहुंचते बिगड़ गयी और बिपाशा फिर से अकेली हो गईं. इसके बाद राणा दग्गुबत्ती और करण सिंह ग्रोवर का नाम आता है. बिपाशा ने करण के साथ हॉरर फिल्म आलोन में काम किया था, जहां सेट के बाद दोनों कई जगह घूमते हुए दिखाई दिए थे. जिसके कुछ दिनों बाद बिपाशा ने कई बार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी और करण की तस्वीरें पोस्ट की और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली. बर्थडे स्पेशल: 'अफेयर्स' से 'बोल्ड' फिल्मों तक ऐसा रहा बंगाली बाला बिपाशा का अब तक का सफर करण के साथ किया हॉट फोटो शूट हाल ही में बिपाशा और करण ने एक कंडोम एड शूट किया था जिसपर खासा विवाद हुआ था. बिपाशा ने इस ऐड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और लिखा था, "हमारा देश एक ऐसा देश है जो जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है. हमारे समाज में अब भी सेक्स और कंडोम को लेकर असंगतियां हैं. बस वास्तविकता को नहीं मानते हैं. चलिए बात करते हैं और पढ़ते हैं और सीखते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साधारण से इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है." वह ब्रांड और उत्पादों की एक प्रमुख सेलिब्रिटी एंडोसर्स है, और बिपाशा नारीवाद और पशु अधिकार जैसे मुद्दों के बारे में बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाली व्यक्ति के रूप में जानी जाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रणबीर की 'रामायण' की डबिंग में AI का हुआ है इस्तेमाल? नितेश तिवारी ने बता दिया सारा सच
क्या 'रामायण' की डबिंग में AI का हुआ है इस्तेमाल? नितेश तिवारी ने बता दिया सारा सच
रणबीर की 'रामायण' से सनी की 'सूर्या' तक, नवंबर में थिएटर में रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख
रणबीर की 'रामायण' से सनी की 'सूर्या' तक, नवंबर में थिएटर में रिलीज होंगी कई धांसू फिल्में
ए आर रहमान से हनी सिंह तक, कौन हैं इंडिया के 5 सबसे अमीर सिंगर्स? जानें- सभी की नेट वर्थ
ए आर रहमान से हनी सिंह तक, कौन हैं इंडिया के 5 सबसे अमीर सिंगर्स?
रणबीर की 'रामायण' एडवांस बुकिंग में कर रही धमाका,14 करोड़ के पार हुई कमाई, खतरे में 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड
'रामायण' एडवांस बुकिंग में कर रही धमाका, 14 करोड़ के पार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget