एक्सप्लोरर

Bollywood Gossips: जब मनोज कुमार के सामने रोने लगे थे राजेश खन्ना, प्रोड्यूसर्स को जमकर दी थीं गालियां

Rajesh Khanna: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक किस्से से रूबरू करा रहे हैं.

Rajesh Khanna & Manoj Kumar: बाबू मोशाय कहें या काका... बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जादू एक दौर में हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलता था. आलम यह था कि मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए तरसते थे. हालांकि, एक बार ऐसा भी वक्त आया, जब राजेश खन्ना सबके सामने रोने लगे थे. साथ ही, उन्होंने प्रॉड्यूसर्स को जमकर गालियां भी दी थीं. आइए आपको उस किस्से से रूबरू कराते हैं. 

फिल्म उपकार से जुड़ा है यह किस्सा

बता दें कि राजेश खन्ना का यह किस्सा मनोज कुमार की फिल्म उपकार से जुड़ा हुआ है. यह फिल्म 1967 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मनोज कुमार ने राजेश खन्ना को कास्ट किया था, लेकिन बाबू मोशाय ने यह फिल्म छोड़ दी थी. अहम बात यह थी कि राजेश खन्ना खुद इस फिल्म में काम करना चाहते थे. 

एक साथ काम नहीं कर पाए दोनों

उपकार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन राजेश खन्ना जब सेट पर पहुंचे तो उनकी आंखों में आंसू थे. इस किस्से का खुलासा मनोज कुमार ने खुद किया था. उन्होंने बताया था, 'मैं राजेश खन्ना को उस वक्त से जानता था, जब वह इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और काम तलाश रहे थे.' बता दें कि उस दौरान मनोज कुमार और राजेश खन्ना के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी. दोनों एक साथ फिल्म उपकार में काम करने वाले थे, लेकिन बाबू मोशाय ने इस फिल्म को छोड़ दिया था. 

ऐसे हुई थी राजेश खन्ना और मनोज कुमार की मुलाकात

मनोज कुमार ने एबीपी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'एक वक्त ऐसा था, जब राजेश खन्ना को 8-10 प्रॉड्यूसर्स ने साइन कर रखा था. उस दौरान मेरे असिस्टेंट ने मेरी मुलाकात राजेश खन्ना से कराई. मैं 'उपकार' बना रहा था. वह इस फिल्म के लिए मुझे काफी अच्छे लगे और मैं नए लोगों के साथ काम करना चाहता था. तीन-चार महीने तक वह मेरे घर आते रहे तो हम परिवार के सदस्य की तरह जुड़ गए. इसके बाद हम दोनों उपकार में काम करने लगे.'

जब रोते-रोते सेट पर पहुंचे राजेश खन्ना

मनोज कुमार ने बताया कि एक दिन हम शूटिंग के लिए स्टूडियो में मौजूद थे. उस वक्त मेरे देश की धरती सोना उगले गाने की रिकॉर्डिंग चल रही थी और राजेश खन्ना भी मेरे साथ मौजूद थे. इसके बाद वह सुबह-सुबह मेरे पास आकर बैठ गए. उनकी आंखों में आंसू थे और वह काफी गुस्से में थे. जब राजेश खन्ना से इसकी वजह पूछी गई तो वह प्रॉड्यूसर्स को गालियां देने लगे.' राजेश खन्ना ने बताया कि प्रॉड्यूसर मुझसे कह रहे हैं कि मैं बाहर काम नहीं कर सकता हूं. इसके पीछे प्रॉड्यूसर्स ने एग्रीमेंट का हवाला दिया था.

शादी के 11 साल बाद Ram Charan-उपासना के घर आई नन्ही परी, बेटी के जन्म पर खुशी से झूम उठा चिरंजीवी परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
अमिताभ को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'आवारापन 2' से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या 'आवारापन 2' से कमबैक कर रहे हैं अरिजीत सिंह? टीम ने बताई सच्चाई
3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget