एक्सप्लोरर

निशिकांत कामत को लेकर हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, वेंटिलेटर पर हैं फिल्मकार

फिल्मकार निशिकांत कामत की मौत की खबरों के बीच अब हॉस्पिटल ने उनता हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया है कि वो जिंदा हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर सामने आ रही है. हालांकि जहां कुछ रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि उनका निधन हो गया है. तो वहीं कुछ का दावा है उनकी हालात गंभीर बनी हुई है, लेकिन वो अभी जिंदा हैं. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि निशिकांत अभी अस्पताल में हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

अब निशिकांत कामत को लेकर अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. अस्पताल ने कहा कि उनकी हालात गंभीर बनी हुई है और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं. आपको बता दें कि वो बीते कई दिन से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई है. निशिकांत कामत लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त हैं. इसी बीमारी के चलते वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं.

31 जुलाई को हुए थे अस्पताल में भर्ती 

इससे पहले अस्पताल ने बयान में कहा, "मिस्टर निशिकांत कामत (50 वर्ष, पुरुष) को 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के चलते हैदराबाद में गचीबोवली स्थित एआईजी में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों का पता चला."

कामत ने अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'दृश्यम', इरफान खान स्टारर 'मदारी' जैसी फिल्म को डायरेक्ट किया. इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्में बनाई. निशिकांत कामत का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने साल 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था. उनकी पहली ही फिल्म को मराठी बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट मराठी फिल्मों में से एक थी. बॉलीवुड में कामत को साल 2015 में आई अजय देवगन, तबू और श्रेया सरन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' से पहचान मिली.

'हाथ आने दे' से किया बॉलीवुड में डेब्यू

निशिकांत बेहतरीन डायरेक्टर के साथ-साथ बेहतरीन एक्टर भी थे. उन्होंने 'हाथ आने दे', 'सतच्या आत घरात' (मराठी), '404 एरर नॉट फाउंड', 'रॉकी हैंडसम', 'फुगे', 'डैडी', 'जूली-2', 'भावेश जोशी' जैसी कई मराठी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की. साल 2016 में आई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया. उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था. वे 'दर-ब-दर' नामक एक हिंदी फिल्म के निर्देशन की तैयारी में थे, जिसे 2022 में रिलीज किया जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 इडियट्स में रैंचो का रोल सोनम वांगचुक से नहीं था इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट की हेल्थ पर भी जताई चिंता
'3 इडियट्स में रैंचो का रोल सोनम वांगचुक से नहीं था इंस्पायर', बोले आमिर खान
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
'काश वो शार्प जॉलाइन वापस मिल जाए', फराह खान ने मनीषा कोइराला संग शेयर की पुरानी तस्वीर
Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
'ज्यादा खाते हुए देखकर लोग क्या सोचेंगे...' सना सईद को थी बुलिमिया बीमारी, Eating Disorder पर एक्ट्रेस ने की बात
ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ा अपना दर्द सना सईद ने किया साझा, लोगों को दिया हौसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget