एक्सप्लोरर

अलविदा ऋषि कपूर: मुंबई के चंदनवाड़ी इलाके में होगा अंतिम संस्कार, सिर्फ 15 लोग शामिल होंगे

जारी लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेहद करीबी 15 लोगों को ही इजाजत दी है.ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर फिलहाल दिल्ली में ही हैं. वह साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं.

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई में निधन हो गया. वह लंबे वक्त से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा. मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी इलाके के शमशान घान पर वह पंचतत्व में विलीन होंगे.

बेहद करीबी 15 लोगों को ही अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत

देश में जारी लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेहद करीबी 15 लोगों को ही इजाजत दी है. निधन के बाद आज सुबह अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे, लेकिन मुंबई पुलिस ने सभी को वापस कर दिया. अंतिम वक्त में ऋषि कपूर के साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा.

 ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर दिल्ली में फंसी

बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर फिलहाल दिल्ली में ही हैं. वह साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. साउथ ईस्ट डीसीपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने उनको मुम्बई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है.

बता दें कि ऋृषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था. वह पृथ्वीराज कपूर परिवार में जन्मे थे. उनके पिता भी अभिनेता-निर्देशक राज कपूर थे. अपनी पहली ही फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार ही मिला था. उन्हें ‘चिंटू’ के नाम से भी जाना जाता था. साल 2008 में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की ओर से लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था.

‘बॉबी’ फ़िल्म के उनके किरदार को काफ़ी पसंद किया जाता है. इसके अलावा उनकी ‘प्रेम रोग’, ‘नगीना’, ‘चांदनी’ जैसी पुरानी फ़िल्मों को भी पसंद किया जाता है. हाल ही में आईं उनकी फ़िल्में ‘मुल्क’, ‘दो दूनी चार’, ‘अग्निपथ’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फ़िल्में भी काफ़ी पसंद की गईं थीं.

यह भी पढ़ें-

नहीं रहे ऋषि कपूर: परिवार ने कहा- ‘अस्पताल में भी वह आखिर वक्त तक सभी का मनोरंजन करते रहे’

कपूर खानदान ने 9 दशक पहले सिनेमा में रखा था कदम, समझिए ऋषि कपूर का पूरा फैमिली कनेक्शन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, 'अलायंस' में खराब सेहत की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget