एक्सप्लोरर

Aakhir Palaayan Kab Tak का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज, फरवरी में इस दिन आएगी फिल्म

Aakhir Palaayan Kab Tak Teaser: फिल्म आखिर पलायन कब तक का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर देखकर आप हैरान हो जाएंगे और फिल्म रिलीज का इंतजार करने लगेंगे. राकेश शर्मा इसमें अहम रोल निभाएंगे.

Aakhir Palaayan Kab Tak Teaser: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित थी. उस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक आंधी लेकर आई थी. इसके बाद पलायन पर कई सारी फिल्में बनने लगीं. एक ऐसी ही फिल्म आखिर पलायन कब तक आ रही है जिसमें पलायन की एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो आपको कहीं ना कहीं सोचने पर मजबूर कर देगी. फिल्म का टीजर 25 जनवरी को रिलीज किया गया है.

फिल्म आखिर पलायन कब तक का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया गया है. ये एक हिंदी मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जिसमें धर्म को लेकर राजनीति की कहानी को दिखाया गया है. खबर है कि ये फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है. चलिए आपको टीजर के साथ-साथ बताते हैं इसमें स्टार कास्ट कौन है और ये कब रिलीज होगी?

'आखिर पलायन कब तक' का टीजर रिलीज

निर्देशक मुकुल विक्रम की आने वाली फिल्म आखिर पलायन कब तक को इन्होंने ही लिखा है.वहीं इस फिल्म को सोहानी कुमारी और अलका चौधरी ने प्रोड्यूस किया है. निर्देशक के अनुसार, आखिर पलायन कब तक हिन्दुओं पर मुसलमानों द्वारा की गई जानबूझकर टारगेटिंग की कहानी को दिखाया गया है. इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक मुस्लिम बोर्ड हिन्दुओं की जमीन पर कब्जा करता है. इस फिल्म में राजेश शर्मा, भूषण पट्टियाल, गौरव शर्मा, चित्तरंजन गिरि, धीरेंद्र द्विवेदी, और सोहानी कुमारी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

जानकारी के लिए बता दें, फिल्म आखिर पलायन कब तक का ट्रेलर फरवरी 2024 के शुरुआती हफ्ते में रिलीज किया जाएगा. वहीं 'आखिर पलायन कब तक' सिनेमाघरों में 16 फरवरी को रिलीज होगी. ये फिल्म उन लोगों को खूब पसंद आएगी जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित सिनेमा देखना पसंद करते हैं. यह सिनेमा जीवन और समाजों में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. अगर आपने 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्मों को पसंद किया था तो आपको फिल्म आखिर पलायन कब तक भी पसंद आएगी. कुछ सेकेंड के इसके टीजर ने लोगों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के रिलीज के इंतजार की बात कर रहे हैं.

अगर बात राजेश शर्मा की करें तो वे बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. इन्होंने ड्रीम गर्ल, एम एस धोनी, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, लक्ष्मी और इश्किया जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम रोल निभाया है. राजेश शर्मा अक्सर कॉमेडी फिल्में करते हैं लेकिन फिल्मों में इनके अभिनय की हमेशा तारीफ होती है. फिल्म आखिर पलायन कब तक में आपको राजेश शर्मा के अभिनय का अलग ही लेवल देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: करण जौहर के शो में मेहमानों को मिलते हैं बेहद खूबसूरत और महंगे गिफ्ट्स, यहां देखें 'द कॉफी हैम्पर' में छिपा है कौन-सा खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget