एक्सप्लोरर

श्रीदेवी के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं अक्षय खन्ना

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर द्वारा निर्मित 'मॉम' को दर्शकों और आलोचकों से अच्छी सराहना प्राप्त हुई है और इससे अक्षय अच्छा महसूस कर रहे हैं.

नई दिल्ली : अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि 'मॉम' की को-एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ वह एक-बार फिर काम करना चाहते हैं. श्रीदेवी के बारे में अक्षय ने कहा, "वह शानदार हैं और वह किसी भी अन्य कलाकार जैसा व्यवहार करती हैं. उनकी तरफ से कोई दबाव नहीं है. उनके साथ काम करना बेहतरीन रहा."

यह पूछे जाने पर कि क्या वह उनके साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "हां, जरूर अगर मुझे वह मौका दें तो."

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर द्वारा निर्मित 'मॉम' को दर्शकों और आलोचकों से अच्छी सराहना प्राप्त हुई है और इससे अक्षय अच्छा महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसी चलेगी. कोई नहीं कह सकता, लेकिन मुझे इतना पता था कि लोगों का इस पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और यह संतुष्टिदायक है."

बता दें कि पिछले हफ्ते सात जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिनों में 23 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘मॉम’ ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 2.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की. लेकिन शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की पटरी पर रफ्तार पकड़ते हुए 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 2.52 करोड़, मंगलवार को 2.74 करोड़, बुधवार को 2.23 करोड़ और गुरूवार को 1.91 करोड़ की कमाई की. इस तरह ये फिल्म 7 दिनों में 23.80 करोड़ कमा चुकी है.

श्रीदेवी के अलावा इस फिल्म में नवाजु्द्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, पाकिस्तानी कलाकार सेजल अली और अदनान सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में सेजल अली ने श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया है जिसकी काफी तारीफ हुई है.

‘मॉम’ का प्रोडक्शन श्रीदेवी के फिल्मकार-पति बोनी कपूर ने किया है. यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के पर सात जुलाई को रिलीज की गई है. एबीपी न्यूज़ की फिल्म समीक्षा के मुताबिक इस फिल्म की कहानी बहुत ही साधारण है लेकिन इसे श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग ने असाधारण बना दिया है. इसी साल अप्रैल में रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ’ रिलीज हुई थी जिसका प्लॉट और कहानी सब कुछ ‘मॉम’ जैसा ही था. इन दोनों फिल्मों की कहानी में कोई फर्क नहीं है, फर्क है तो उसे पर्दे पर उतारने की कला में…यहां पढ़ें फिल्म रिव्यू…मूवी रिव्यू: न्याय के लिए ‘गलत और बहुत गलत’ के बीच जूझती है श्रीदेवी की ‘मॉम’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Movie LIVE: 'रामायण' ने जीता लोगों का दिल, रावण-जटायु के सीन पर तालियों से गूंंजे थिएटर, रणबीर की एक्टिंग की हुई तारीफ
LIVE: 'रामायण' ने जीता लोगों का दिल, रणबीर की एक्टिंग की हुई तारीफ
Ramayana Box Office Day 1 Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी 'रामायण', सुबह 11 बजे तक 12 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी 'रामायण', सुबह 11 बजे तक 12 करोड़ के हुई पार
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
Ramayana X Review: 'रामायण' में 'राम' बन छाए रणबीर कपूर, 'रावण' के किरदार में यश लगें कमाल, VFX पर फिदा हुए लोग
'रामायण' में राम बन छाए रणबीर कपूर, विजुअल्स और म्यूजिक पर फिदा हुए लोग

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget