एक्सप्लोरर

सब्जी बेचते हुए इस एक्टर की तस्वीर हो रही थी वायरल, अब खुद बताया इसके पीछे का सच

फिल्म 'जोकर' के मशहूर गाने 'दुनिया में जीना है तो काम कर प्यारे...' पर एक बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर का सब्जी बेचनेवाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

मुम्बई : इन दिनों 1970 में रिलीज हुई राज कपूर के फिल्म 'जोकर' के मशहूर गाने 'दुनिया में जीना है तो काम कर प्यारे...' पर एक बॉलीवुड अभिनेता जावेद हैदर का सब्जी बेचनेवाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते एक्टिंग से जुड़ा कोई काम नहीं मिलने से परेशान जावेद हैदर सब्जियां बेचने लगे हैं.

एबीपी ने जब इस खबर की पुष्टि करने के लिए जावेद हैदर संपर्क किया, तो उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते सब्जी बेचने से इनकार करते हुए इस वीडियो की हकीकत बताई.

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मैंने यह वीडियो अपनी पत्नी शमा के कहने पर बनाया था और खुद उन्होंने यह वीडियो भी शूट किया था. दरअसल लॉकडाउन के दौरान मैं भी काफी बोर हो रहा था और मैं भी चाह रहा था कि मुश्किल भरे इस दौरान में मैं कोई ऐसा वीडियो बनाऊं जिससे परेशानी से जूझ रहे लोगों को कुछ करने की प्रेरणा मिले. ऐसे में पत्नी के कहने पर मैंने मुम्बई में अपने घर के पास बाजार में जाकर सब्जी बेचने वाला यह वीडियो बनाया था और उसे अपनी 12 साल‌ की बेटी के टिकटॉक हैंडल पर शेयर किया था."

सब्जी बेचते हुए इस एक्टर की तस्वीर हो रही थी वायरल, अब खुद बताया इसके पीछे का सच

जावेद हैदर ने कहा, "मैं एक कलाकर हूं और एक कलाकार होने के नाते में मैं भी इन दिनों घर में बैठा हुआ था और मेरे पास करने को कोई खास काम था नहीं. लोगों की परेशानियों को देखते हुए मैंने कुछ नया कर लोगों को हिम्मत देने के बारे में सोचा. मेरा यह वीडियो उसी का नतीजा है. गौर करनेवाली बात है इससे पहले भी मैंने सब्जी के ठेले पर खड़े होकर एक वीडियो बनाया था, जो लोकप्रिय हुआ था. उसी से प्रेरणा लेते हुए और मेरी पत्नी के कहने पर मैंने राज कपूर के गाने पर सब्जी के ठेले पर एक और वीडियो बनाया"

एक बाल कलाकार के तौर पर धर्मेंद्र मिथुन चक्रवर्ती, रजनीकांत, सन्नी देओल जैसे दर्जनों सितारों के बचपन की भूमिका निभा चुके जावेद हैदर ने आगे कहा, "हाल ही में अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने मेरे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था कि लॉकडाउन के चलते काम नहीं होने की वजह से मैं सब्जी बेचने पर मजबूर हो गया हूं. ऐसे में मैंने अपने जवाब में लिखा था कि मैं एक्टर के तौर पर मैं इस तरह से मजबूर नहीं हूं कि मेरी सब्जी बेचेने की नौबत आई हो. मगर किसी ने मेरे लिखे कमेंट पर ध्यान नहीं दिया और देख ही देखते मेरा यह वीडियो वायरल हो गया."

उल्लेखनीय है एक व्यस्क कलाकार के तौर पर जावेद हैदर ने 'गुलाम', राम जाने', 'चांदनी बार', राम जाने, 'चंद्रमुखी, 'अल्लाह के बंदे', 'हिस्स', 'फूंक', 'अनकही', 'दिल तो बच्चा है जी', 'जन्नत', 'गली गली में चोर है', 'लम्हा', 'वेलकम बैक', 'दबंग 3' जैसी दर्जनों फिल्मों में भी काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget