एक्सप्लोरर

Mukesh Bhatt Birthday: मुकेश भट्ट ने 'जुर्म' से शुरू किया था करियर, बयानों के 'बाण' से किया विवादों का सामना

Mukesh Bhatt: मुकेश भट्ट को फिल्मों का साथ विरासत में मिला. वह अपने पिता नानाभाई भट्ट के नक्शेकदम पर चले, लेकिन विवादों की वजह से चर्चा में ज्यादा रहे. आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से..

Mukesh Bhatt Unknown Facts: 5 जून 1952 के दिन मुंबई में जन्मे मुकेश भट्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में बनाईं, लेकिन अपने बयानों की वजह से विवादों में भी काफी ज्यादा रहे. बर्थडे स्पेशल में हम आपको मुकेश भट्ट की जिंदगी के साथ-साथ उनके फिल्मी करियर से रूबरू करा रहे हैं. साथ ही, उनके विवादित बयानों की जानकारी भी दे रहे हैं.

भट्ट परिवार से है ताल्लुक

1990 के दौरान फिल्म जुर्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले मुकेश का ताल्लुक भट्ट परिवार से है. यह वही भट्ट परिवार है, जिसमें पिता नानाभाई भट्ट जैसे अपने जमाने के जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता हुए. वहीं, महेश भट्ट, पूजा भट्ट और आलिया भट्ट ने तो खानदान के सम्मान में चार चांद लगाए. 

ऐसे बनाया अपना करियर

बता दें कि मुकेश भट्ट ने पिता नानाभाई भट्ट के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म-निर्देशन को बतौर करियर चुना और फिर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई. उन्होंने जुर्म के अलावा आशिकी जैसी सुपरहिट फिल्म भी बनाई, जिसके गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं. साथ ही, जलेबी, बेगम जान, हमारी अधूरी कहानी और मर्डर जैसी बेहतरीन फिल्में भी बनाईं.

इन बयानों की वजह से बुरे फंसे

जब सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था, उस वक्त मुकेश भट्ट ने एक बयान दिया था. इस पर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने कहा था कि जब सनी लियोनी की फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जाती हैं तो उनमें राष्ट्रगान नहीं बजाया जाना चाहिए. इसके अलावा मीटू कैंपने के दौरान उन्होंने कहा था, 'इसमें हम कुछ नहीं कर सकते. हम किसी के ऑफिस के बाहर कोई पुलिस नहीं बैठा सकते. मैं यह नहीं कह रहा कि पुरुष महिलाओं का शोषण नहीं करते हैं, लेकिन आज के समाज में महिलाएं उतनी सीधी नहीं होतीं, जितनी दिखती हैं. कुछ महिलाएं बहुत चालाक होती हैं.' वहीं, जब महेश बाबू ने कहा था कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता है तो मुकेश भट्ट ने इस पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि महेश बाबू बेहद कामयाब अभिनेता हैं, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि बॉलीवुड उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

Naseeruddin Shah के लिए कोई मायने नहीं रखते अवॉर्ड, वॉशरूम के दरवाज़े के हैंडल की तरह करते हैं यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget