एक्सप्लोरर

Naseeruddin Shah के लिए कोई मायने नहीं रखते अवॉर्ड, वॉशरूम के दरवाज़े के हैंडल की तरह करते हैं यूज

Naseeruddin Shah : नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं. हाल ही में खुलासा हुआ है कि फाइन एक्टर को जो फिल्मफेयर जैसे अवॉर्ड्स उनके करियर में मिले हैं वे उनके लिए बिलकुल मायने नहीं रखते..

Naseeruddin Shah: हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि उनके लिए इन दिनों होने वाले अवॉर्ड फंक्शन्स कोई मायने नहीं रखते. वहीं उन्हें उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जो अवॉर्ड्स मिले हैं वे सभी इस वक्त नसीरुद्दीन शाह के टॉयलेट के दरवाजे के हैंडल पर टंगे हुए हैं.

नसीरुद्दीन शाह ने किया खुलासा

नसीरुद्दीन शाह ने बड़ी ही बेबाकी से बताया कि उनके लिए फिल्मफेयर जैसे अवॉर्ड्स बिल्कुल भी मैटर नहीं करते हैं. नसीरुद्दीन शाह का एक फॉर्महाउस है जिसके टॉयलेट के हैंडल पर ये सभी अवॉर्ड्स लटक रहे हैं. ये वह सारे अवॉर्ड्स हैं जो एक्टर को उनकी फिल्मों में बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें मिले थे.

पहली ट्रॉफी को हाथ में पकड़ कर बड़ा खुश हुए थे नसीरुद्दीन

लल्लनटॉप के मुताबिक, नसीरुद्दीन शाह ने बताया- 'इन ट्रॉफियों की कोई कीमत नहीं है मेरे लिए, पहली जब मिली थी तो मैं बड़ा खुश हुआ था. फिर धड़ाधड़ मुझे अवॉर्ड पर अवॉर्ड मिलते गए. ये मेरे करियर की शुरुआत में हुआ. फिर मुझे पता चला कि ये जो अवॉर्ड हैं ये लॉबी का नतीजा हैं. ये आपके कार्य की वजह से आपको नहीं मिल रहे हैं.'

पद्मश्री-पद्मभूषण मिलने पर हुआ था गर्व

एक्टर ने आगे बताया- 'फिर मैंने उन्हें कहीं रख दिया. अब फिर मुझे पद्मश्री, पद्मभूषण मिले तो मुझे अपने वालिद की बहुत याद आई, जो गुजर चुके थे और हमेशा इस फिक्र में रहते थे कि तुम ये निकम्मों का काम करते हो. मैं राष्ट्रपति भवन में था तो मैंने कहा बाबा आप देख रहे हो कि नहीं. तो वो देख रहे थे और बड़े खुश हो रहे थे. उस बात की मुझे खुशी है लेकिन जो कॉम्पिटेटिव अवॉर्ड्स शो जो होते हैं मुझे इनसे सख्त नफरत है.'

कॉम्पिटेटिव अवॉर्ड्स शो से नफरत करते हैं नसीरुद्दीन शाह

'क्योंकि किसी भी एक्टर जिसने अपनी जान लगा कर काम किया है वो भी सबसे अच्छा एक्टर है. आप टोकरी में से एक बंदा निकाल कर बोलो कि ये सबसे अच्छा है तो ये कहां से जायज हुआ. बल्कि जो मुझे आखिरी दो मिल रहे थे मैं वो भी लेने नहीं गया. मैंने जो फॉर्महाउस बनाया तो सोचा कि इनको यहां लगा देते हैं कि जो भी बाथरूम जाएगा उसको दो दो मिलेंगे. दोनों हाथों से दरवाजा खोलना पड़ता है दो फिल्म फेयर अवॉर्ड.'

 ये भी पढ़ें: Watch: डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही Payal MaliK पति अरमान के साथ वर्कआउट करती आई नजर, यूजर्स बोले- कुछ दिन तो रुक जाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget