एक्सप्लोरर

BB3 Vs Singham Again: 'भूल भुलैया' में उलझे 'सिंघम', जानें तीसरे शनिवार कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' रिलीज के पहले दिन से ही एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. दोनों फिल्में रिलीज के 16 दिन बाद भी हर रोज करोड़ों कमा रही हैं.

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3', दोनों ही फिल्में साल 2024 के मोस्ट अवेटेड सीक्वल्स थे. 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक साथ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. यानी दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव हुआ और रिलीज के पहले दिन से ही ये एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं.

'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को पर्दे पर आई थी और अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. रिलीज के बाद से ही कभी अजय देवगन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को पछाड़ती नजर आती है तो कभी कार्तिक की फिल्म 'सिंघम अगेन' को पटखनी देती है. 

'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'सिंघम अगेन' ने पहले हफ्ते 173 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 47.5 करोड़ रुपए रहा. तीसरे हफ्ते में एंट्री ने के बाद अजय देवगन की फिल्म ने तीसरे शुक्रवार 3.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं अब तीसरे शनिवार फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' का कुल कलेक्शन 226.5 करोड़ रुपए हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते 158.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 58 करोड़ रहा. तीसरे शुक्रवार कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं अब तीसरे शनिवार फिल्म 4.75 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही है. अब 'भूल भुलैया 3' ने 16 दिन में कुल 225.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और 'सिंघम अगेन' के कलेक्शन के बेहद करीब आ गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

नई रिलीज फिल्मों का नहीं हुआ असर
बता दें कि इन दिनों पर्दे पर कई फिल्में लगी हैं. 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के बाद 14 नवंबर को सूर्या की एक्शन-फैंटेसी फिल्म 'कंगुवा' रिलीज हुई थी. वहीं विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' भी 15 नवंबर को पर्दे पर आई है. इसके बावजूद 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है.

 ये भी पढ़ें: The Sabarmati Report BO Collection Day 2: विक्रांत मैसी को मिला वीकेंड फायदा, दूसरे दिन बढ़ा 'द साबरमती रिपोर्ट' का कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 11 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 11 बजे तक कलेक्शन 9 करोड़ के पार
'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget