एक्सप्लोरर

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की 'भोला' ने की दमदार ओपनिंग, पहले दिन इतने करोड़ से खोला खाता

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘भोला’ को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ ओपनिंग डे पर ‘भोला’ ने टिकट खिड़की पर अच्छा कलेक्शन भी किया है.

Bholaa Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की लास्ट रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. वही अजय एक बार फिर रामनवमी के मौके पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज था और ‘भोला’ को पहले दिन ऑडियंस ने सिर माथे पर बैठाया है. ‘भोला’ बने अजय देवगन की एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन की जमकर तारीफ हो रही है. क्रिटिक्स ने तो फिल्म की काफी सराहना की ही है वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने ‘भोला’ को फुल पैसा वसूल फिल्म बताया है. इस बीच फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ ने पहले दिन टिकट खिड़की पर कितने करोड़ बटोरे हैं?

‘भोला’ ने पहले दिन कितनी कमाई की ?
अजय देवगन ने ‘भोला’ में दमदार एक्टिंग तो की ही है वहीं उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म से अपने डायरेक्शन का लोहा भी मनवा दिया है. फिल्म में अजय के साथ ही तब्बू को भी ‘भोला’ की जान बताया जा रहा है और एक बार फिर पर्दे पर इस जोड़ी का जादू चल गया है. एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने ऑडियंस का खूब एंटरटेनमेंट किया है. वहीं अब फिल्म की कमाई के पहले दिन की कमाई आंकड़े भी आ गए हैं जिसके मुताबिक अजय देवगन की फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है.क्रिटिक तरण आदर्श ने 'भोला' की पहले दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

 हालांकि 'भोला' की पहले दिन की कमाई अजय की लास्ट रिलीज ‘दृश्यम 2’ के ओपनिंग कलेक्शन से कम है. दरअसल ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये बटोरे थे. मेकर्स को वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है.

भोला की स्टार कास्ट
भोला में अजय देवगन और तब्बू के अलावा, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और गजराज राव सहित कई कलाकारों ने कमाल की एक्टिंग की है. ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.  

ये भी पढ़ें:-Nawazuddin Siddiqui Row: 'बच्चों की पढ़ाई पर नहीं कोई असर,' नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दावे पर पत्नी आलिया का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget