एक्सप्लोरर

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अंजली श्रीवास्तव ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या!

मुंबई : मुंबई के अंधेरी में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल अंजली श्रीवास्तव ने कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, अंजली के परिवारवाले उन्हें रविवार रात से ही इलाहाबाद से फोन करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें फोन पर जवाब नहीं मिला.

अंजली की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजन ने उनके मकान मालिक को फोन किया. मकान मालिक ने इसके बाद पुलिस को फोन किया. पुलिस ने जुहू रोड के परिमल सोसाइटी की पांचवीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट को डुप्लिकेट चाबी से खोला. घर में पुलिस ने 29 साल की अभिनेत्री को साड़ी से बने फंदे में पंखे से लटकता हुआ पाया.

ऐसा लग रहा है कि अंजली ने आत्महत्या की है. पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन उसे ना तो कोई सुसाइड नोट मिला और ना ही कुछ अन्य ऐसा जिसे असामान्य कहा जाए.

पुलिस ने अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए आर. एन. कूपर अस्पताल भेज दिया है. कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अंजली की आखिरी फिल्म 'केहु ता दिलमें बा' थी, जो हाल ही में रिलीज हुई थी.

यह पहला मामला नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है. पिछले साल सीरियल ‘बालिका वधू’ की मशहूर अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने मुंबई स्तिथ फ्लैट में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी. प्रत्यूषा बैनर्जी 17 साल की उम्र में ही टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में काम करने लगी थीं.

Pratyusha-31

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साल पहले ‘निशब्द’ की अभिनेत्री जिया खान ने रिश्तों में खटास आने के बाद 3 जून, 2013 को आत्महत्या कर ली थी.

मौके से बरामद हुए छह पन्नों के पत्र के आधार पर पुलिस ने बाद में बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया था. सूरज पर ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ का मामला दर्ज किया गया था.

jiah-580x346

तकरीबन 2 साल पहले 22 साल की बंगाली टीवी एक्ट्रेस दिशा गांगुली ने 9 अप्रैल, 2015 को साउथ कोलकाता स्थित अपने घर में फांसी लगा ली थी. दिशा ने लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कनकंजलि’ में किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किंग' से लीक हो गया सुहाना खान का फर्स्ट लुक? 'तू मिल जाए' के एक्शन सीन में दिखी झलक
'किंग' से लीक हो गया सुहाना खान का फर्स्ट लुक? 'तू मिल जाए' के एक्शन सीन में दिखी झलक
फैंस को दिए फ्लाइंग किस, वेव भी किया, बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाहरुख खान की पहली झलक आई सामने
फैंस को दिए फ्लाइंग किस, बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाहरुख खान की पहली झलक वायरल
हिमेश रेशमिया का मेगा प्लान, तैयार हैं 3 ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्ट्स, पहले दिन 100 करोड़ कमाने का ठोका दावा
‘मेरी फिल्म पहले ही दिन कमाएगी 100 करोड़’, हिमेश रेशमिया बनेंगे डायरेक्टर
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget