एक्सप्लोरर

'मन बैरागी' में दिखेगी पीएम मोदी की अनसुनी कहानी, 'बाहुबली' प्रभास ने लॉन्च किया पोस्टर

Mann Bairagi : इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली और महावीर जैन ने मिलकर किया है और इसका निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है.

मुंबई: इस साल दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेनेवाले नरेंद्र मोदी पर एक फिल्म बनकर तैयार है, जिसका नाम है 'मन बैरागी'. इसका ऐलान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे के खास मौके पर किया गया है. इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली और महावीर जैन ने मिलकर किया है और इसका निर्देशन किया है संजय त्रिपाठी ने.

बता दें कि मोदी पर बनी ये फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी और मार्च के बीच पूरी कर ली गयी थी और यह फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है. गौरतलब है कि इस फिल्म की अवधि एक घंटे से भी कम‌ है. मगर इस फिल्म के मेकर्स ने इसे शॉर्ट फिल्म की बजाय इसे 'शॉर्ट फीचर फिल्म' का नाम दिया है.

बाहुबली प्रभास बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आज 'मन बैरागी' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया. अक्षय कुमार ने इस फिल्म का हिंदी पोस्टर लॉन्च किया तो वहीं प्रभास ने अंग्रेजी और तेलुगू पोस्टर लॉन्च किया.

दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री के बर्थडे पर इसे लॉन्च करते हुए उन्हें काफी खुशी हो रही हैं.

एबीपी न्यूज़ से फोन पर खास बातचीत करते हुए 'मन बैरागी' के निर्देशक संजय त्रिपाठी ने कहा, "यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किशोरावस्था के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी और मुख्यत: उनकी उम्र के 18 से 20 साल के बीच के जीवन और कहानी को बयां करेगी."

संजय त्रिपाठी ने इस फिल्म के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसमें वह काल दिखाया गया है जब नरेंद्र मोदी ने घर-द्वार छोड़ने के बाद एक बार फिर से सामाजिक जीवन में लौटने का फैसला लिया था. आखिर वो वजहें और क्या चिंताएं थीं जिनके चलते किशोर उम्र में नरेंद्र मोदी ने फिर से सामाजिक जीवन में वापस आने‌ का निश्चय किया है? यही इस फिल्म का केंद्र बिंदु है."

निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है और फिल्म में मोदी के राजनीतिक यात्रा के बारे में कतई बात नहीं की गयी है.

मन बैरागी' में दिखेगी पीएम मोदी की अनसुनी कहानी, 'बाहुबली' प्रभास ने लॉन्च किया पोस्टर

फिल्म में किशोर नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है अभय वर्मा ने, जो कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं. अब इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पायी है कि एक घंटे से भी कम अवधि वाली इस 'शॉर्ट फीचर फिल्म' थिएटर में रिलीज की जाएगी या फिर इस किसी ओटीटी यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रिलीज किया जाएगा.

याद दिला दें इसी साल प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी रिलीज की तारीख को लेकर विवादों में रही और विवेक ओबेरॉय अभिनीत फीचर फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी', बाल मोदी पर केंद्रित और ईरॉस पर रिलीज की गयी वेब सीरीज 'मोदी: जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन' और खुद महावीर जैन द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म 'चलो जीते हैं' आ चुकीं हैं. 'चलो जीते हैं' को इसी साल सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था.

VIDEO: TV और इंटरटेनमेंट की तमाम खबरों के लिए देखें- 'सास बहू और साजिश' | 16 सितंबर 2019

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
अब कहां हैं महाकुंभ 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह
अब कहां हैं 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश
कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग
कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग
'युवाओं की आवाज सुननी होगी...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट
'युवाओं की आवाज सुननी होगी...', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget