एक्सप्लोरर

मार्वल स्टूडियो की फिल्म में हो सकता है बप्पी लाहिड़ी का गाना, खुद किया खुलासा

गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का एक गाना मार्वल स्टूडियो अपनी फिल्म का हिस्सा बना सकता है. बप्पी ने बताया कि अगली फिल्म के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ उनकी बातचीत चल रही है.

नई दिल्ली: गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का एक गाना मार्वल स्टूडियो अपनी फिल्म का हिस्सा बना सकता है. बप्पी ने बताया कि अगली फिल्म के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ उनकी बातचीत चल रही है. वहीं, इससे पहले भी बप्पी का लोकप्रिय गीत 'झूम झूम झूम बाबा' 2017 की अमेरिकी फिल्म 'गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी 2' की हिंदी भाषा की प्रोमोशनल क्लिप का हिस्सा बन चुका है.

बप्पी ने बताया, "मैं इस समय मार्वल स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहा हूं. उन्होंने मेरे गीत 'झूम झूम झूम बाबा' का इस्तेमाल किया था. 'गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी 2' के नायक क्रिस प्रैट को वास्तव में यह गीत पसंद आया था. तो शायद उनकी अगली फिल्म में मेरे एक गीत का इस्तेमाल किया जाएगा. मैं अप्रैल में हॉलीवुड जाऊंगा."

पहली बार नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान ने, "इसका फायदा है कि मैं बिना फिल्म किए ही करण जौहर को कॉल कर सकती हूं"

बप्पी हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'लेडीज स्पेशल' में एक कैमियो करते नजर आए थे. बप्पी ने कहा, "मैंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'कलाकार' भी शामिल है. मैंने 'इंडियन आइडल' किया था, लेकिन यह 'लेडीज स्पेशल' के जरिए मैंने पहली बार टीवी शो में काम किया है. यह आज की कहानी है, एक ट्रेन से यात्रा करने वाली और अपनी यात्रा के दौरान दोस्त बनाने वाली महिलाओं की."

VIDEO: कपड़ों में आग लगाकर स्टेज पर पहुंचे अक्षय कुमार, खतरनाक स्टंट देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

शो में उन्होंने एक संगीतकार का किरदार निभाया है जो नई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है. बप्पी कहते हैं, "वास्तविक जीवन में भी मैंने हमेशा नए गायकों को प्रोत्साहित किया है. मैंने उषा उत्थुप और अलीशा चिनॉय सहित कई गायिकों को मंच उपलब्ध कराया था. इसलिए, मेरा किरदार उसी तरह है जैसे मैं वास्तविक जीवन में हूं."

लगभग 50 साल लंबे करियर में वह फिल्म निर्देशक भी रहे हैं. उन्होंने 'वी आर वन' नामक एक वृत्तचित्र बनाया है और अब वह एक संगीतमय फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं.

कैटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ शेयर की खास तस्वीर, कैप्शन में लिखी दिल की बात

उन्होंने कहा, "इस साल मैं एक फिल्म 'एक अधूरा संगीत' का निर्देशन कर रहा हूं." अपने ऊपर बायोपिक के सवाल पर उन्होंने कहा, "हां, बहुत सारे लोग मेरे जीवन पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन मैंने कुछ भी फाइनल नहीं किया है. बायोपिक इस साल तक शुरू होनी चाहिए. रणवीर सिंह इसमें मेरा युवा किरदार निभा सकते हैं."

प्रभास के गाल पर गलती से लगा फैन का हाथ, फिर देखिए कैसा था 'बाहुबली' का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की': 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की': 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज
संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का? विराट संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget