एक्सप्लोरर

बाबिल खान ने विवाद के बाद छोड़ी साई राजेश की फिल्म, बोले- 'जैसा सोचा था वैसा नहीं हुआ'

Babil Khan Exits From Baby Hindi Remake: बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान साई राजेश की अपकमिंग फिल्म से बाहर हो गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है.

Babil Khan Exits From Baby Hindi Remake: बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान साई राजेश की अपकमिंग फिल्म से बाहर हो गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है. बाबिल साई राजेश की साल 2023 की तेलुगु फिल्म बेबी की हिंदी रीमेक में नजर आने वाले थे. हालांकि फिल्म मेकर से पिछले दिनों हुए विवाद के बाद एक्टर ने फिल्म छोड़ दी है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बाबिल खान ने लिखा- 'बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैं दोनों ने एक साथ जादू पैदा करने के इस सफर में कदम रखा. लेकिन बदकिस्मती से और कभी ना सोचे गए हालात की वजह से चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी सभी ने प्लान की थी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

काम से ब्रेक ले रहे बाबिल खान
बाबिल ने आगे लिखा- 'क्योंकि मैं फिलहाल कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनकी फ्यूचर जर्नी के लिए शुभकामनाएं देता हूं.  मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है, और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ जादू पैदा करेंगे.' वहीं साई राजेश ने भी बाबिल के एक्जिट पर रिएक्ट किया है.

बाबिल हुए फिल्म से बाहर तो साई राजेश ने किया रिएक्ट
साई राजेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बाबिल मेरी जिंदगी में मिले सबसे टैलेंटेड और मेहनती एक्टर्स में से एक हैं. हालांकि मुझे इस हालत को स्वीकार करना होगा. तैयारी के दौरान बाबिल के साथ समय बिताने के बाद, मैं ऐसे टैलेंटेड एक्टर के साथ काम करके बहुत खुश था. मैं उसे अपने सामने एक्टिंग करते देखने के एक्सपीरियंस को हमेशा संजो कर रखूंगा. मुझे अपने हीरो की याद आएगी. मैं सबसे पहले खुद की देखभाल करने के उनके फैसले का सम्मान करता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार भेजता हूं मुझे पता है कि हम दोनों मिलकर जरूर जादू करेंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sai Rajesh (@sairazesh)

क्या है पूरा विवाद?
कुछ समय पहले बाबिल खान का एक इमोशनल वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई स्टार्स को रूड बताते नजर आए थे. हालांकि बाद में बाबिल ने बताया था कि उनके वीडियो का गलत मतलब निकाला गया. इस मामले पर फिल्म मेकर साई राजेश ने भी रिएक्ट किया था और कहा था- 'क्या आपको सच में लगता है कि हम इतने भोले हैं कि चुपचाप चले जाएं? हमारे साथ किस तरह का बर्ताव किया जा रहा है? ऐसा लगता है कि सिर्फ वो ही इज्जत के काबिल हैं जिनके नाम उनके वीडियो में लिए गए थे और हम बाकी लोग सिर्फ बेवकूफ हैं जो इस दौरान उनके साथ खड़े रहे?'

फिल्म मेकर ने आगे लिखा था- 'मैं वाकई में एक घंटे पहले तक भी उनके साथ खड़ा होना चाहता था. लेकिन अगर आप हमें हल्के में ले रहे हैं, तो ये यहीं रुक जाता है. ये हमदर्दी के खेल अब हम पर काम नहीं करेंगे. एक ईमानदार माफी कम से कम आपकी ड्यूटी है. इसे कहें, और आगे बढ़ें.'

साई राजेश के बयान से दुखी हुए थे बाबिल
साई राजेश के इस बयान से बाबिल काफी दुखी हुए थे. उन्होंने कहा था- 'मैंने आपको जो कुछ भी दिया है, अपने जीवन के दो साल, अपने शरीर पर पूरी तरह से शारीरिक अत्याचार सिर्फ इसलिए कि मैं उनके कैरेक्टर के साथ इंसाफ कर सकूं, मैंने उन्हें अपनी आत्मा दे दी, 2 साल तक मेरे रास्ते में आने वाली हर चीज को अस्वीकार कर दिया, उन्हें जो कुछ भी चाहिए था, अपनी जिंदगी के 500 दिनों के लिए.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget