एक्सप्लोरर

Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया

ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में कमाई के मामले में पद्मावत के बाद दूसरे नंबर पर है. ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड कमाई में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस 205.20 (नेट 157.85 करोड़) की कमाई की है. विदेशों में इसने 45 करोड़ की कमाई कर ली है. कुल मिलाकर अब तक ये फिल्म 250.20 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.

बता दें कि 'बागी 2' फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी हैं और ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं.

'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी, मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं.

Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया

इस कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. टाइगर श्रॉफ ने कुछ समय पहले वीडियो जारी कर दर्शकों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया. ल सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा टाइगर ने लिखा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2." वीडियो में टाइगर ने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया. बहुत बहुत धन्यवाद जितना शुक्रिया कहूं, उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपनो में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं. जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं."

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने रिव्यू में लिखा है, ''टाइगर श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्यार है, रोमांस है, एक्शन है, इमोशन है. दो घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है कि आखिर आगे क्या होने वाला है.' फिल्म का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

इस फिल्म के बाद टाइगर श्रॉफ फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2' में नज़र आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग भी देहरादून में शुरू हो चुकी हैं. इसमें टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नज़र आएंगी.

इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का एक आइटम सॉन्ग भी है जिस पर काफी विवाद हुआ था. यहां देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget