एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: पहले वीकेंड पर आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने की बंपर कमाई

आयुष्मान खुराना की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' चौथे नंबर पर काबिज़ हो गई है.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज़ फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' सिनेमाघरों में दमदार कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 32 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. समीक्षकों ने आयुष्मान के इस फिल्म की जमकर तारीफ की है, जिसका फायदा फिल्म को साफ मिलता नज़र आ रहा है.

फिल्म ट्रेड के जानकार तरण आदर्श ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कमाई की जानकारी शेयर की है. उनके मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 12.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि इसने पहले दिन 9.55 करोड़ और दूसरे दिन 11.08 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में कुल 32.66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

 

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर विकी कौशल की हॉरर फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' भी रिलीज़ हुई थी. हालांकि विकी कौशल की 'भूत' सिनेमाघरों में उतने दर्शक लाने में कामयाब नहीं हो पाई है, जितने कि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' हुई है.

आयुष्मान की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' चौथे नंबर पर काबिज़ हो गई है. आयुष्मान की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पहले नंबर पर 'ड्रीम गर्ल' है, जिसने 44.57 करोड़ रुपये की कमाई की है.

 

इसके अलावा 43.95 करोड़ रुपये के साथ 'बाला' दूसरे नंबर पर है. तीसरे पर 'बधाई हो' है, जिसने पहले वीकेंड (चार दिनों के) पर 45.70 करोड़ रुपये कारोबार किया था. अब चौथे पर 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' आ गई है. पांचवें पर 'आर्टिकल 15' है, जिसने 20.04 करोड़ का बिज़नेस किया था.

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना पहली बार एक गे के किरदार में नज़र आ रहे हैं. इसमें उनके साथ उनके पार्टनर को रोल जीतेंद्र कुमार ने निभाया है. फिल्म का निर्देशन हितेश केवलिया ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ने ही लिखी है. फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
लाइव: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, साढ़े 10 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, साढ़े 10 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई कमाई
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा
'रामायण' का नॉर्थ अमेरिका में तूफान, 'एनिमल' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण' का नॉर्थ अमेरिका में तूफान, 'एनिमल' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget