एक्सप्लोरर

Box Office पर दूसरे हफ्ते भी टिकी हुई है आयुष्मान खुराना की Shubh Mangal Zyada Saavdhan, जानें कमाई

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में पहली बार आयुष्मान खुराना ने एक गे का किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हुई है.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' सिनेमाघरों में दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 44 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया था. जबकि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही. अब दूसरे सोमवार को भी फिल्म ठीक ठाक कमाई करने में कामयाब रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 1.40 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. बता दें कि इससे पहले फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.08 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4.06 करोड़ रुपये का शानदार बिज़नेस किया था. अब 11 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 55.63 करोड़ रुपये हो गई है.

 

इस हफ्ते रिलीज़ हुई तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' से आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर पड़ता नहीं दिखा है. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'थप्पड़' ने भी पहले चार दिनों में अच्छी कमाई कर ली है. सिनेमाघरों में दोनों ही फिल्मों का कारोबार अच्छा रहा है.

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में पहली बार आयुष्मान खुराना ने एक गे का किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हुई है. इसमें आयुष्मान के पार्टनर का रोल जीतेंद्र कुमार ने निभाया है. फिल्म का निर्देशन करने के साथ साथ इसकी कहानी भी हितेश केवलिया ने ही लिखी है. फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

जानिए पहले हफ्ते की कमाई 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने पहले दिन 9.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.08 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 12.03 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.87 करोड़ रुपये, पांचवें 3.07 करोड़ रुपये, छठे दिन 2.62 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आयुष्मान की इस फिल्म के साथ विकी कौशल की 'भूत: द हॉन्टेड शिप' पार्टन वन भी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, हालांकि विकी की फिल्म कुछ खास टक्कर नहीं दे पाई.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
Dhamaal 4 BO Worldwide: 'धमाल 4' क्या वर्ल्डवाइड अजय की 'रेड 2' को दे पाएगी मात, जानें- 26 दिनों का कलेक्शन
'धमाल 4' क्या वर्ल्डवाइड अजय की 'रेड 2' को दे पाएगी मात, जानें- 26 दिनों का कलेक्शन
1983 में ही सनी देओल ने मचा दिया था 'गदर', बजट से 300% ज्यादा कमाई कर 'बेताब' बनी थी ब्लॉकबस्टर
1983 में ही सनी ने मचा दिया था 'गदर', बजट से 350% कमाई कर 'बेताब' बनी थी ब्लॉकबस्टर
'रिटायरमेंट का कोई सवाल नहीं उठता...', बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो
बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, बर्थडे पर पत्नी शूरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget