एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए आयुष्मान खुराना, बोले- उन्हें ट्रोल करने वालों को बैन कर देना चाहिए

तनुश्री के इस खुलासे के बाद सिनेमा की दुनिया से कई कलाकारों ने उनके समर्थन में आवाज़ बुलंद की. तनुश्री का साथ देने वालों में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ट्विटंकल खन्ना जैसे सितारों का नाम है.

मुंबई: तनुश्री दत्ता और और नाना पाटेकर विवाद पर बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं. तनुश्री ने हाल ही में नाना पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में उन्होंने एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया था. तनुश्री के इस खुलासे के बाद सिनेमा की दुनिया से कई कलाकारों ने उनके समर्थन में आवाज़ बुलंद की. तनुश्री का साथ देने वालों में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ट्विटंकल खन्ना जैसे सितारों का नाम है. अब इस फेहरिस्त में आयुष्मान खुराना भी शामिल हो गए हैं.

आयुष्मान खुराना ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में तनुश्री के हक में आवाज़ उठाई है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है जो लोग उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं, उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक करने के साथ ही प्रतिबंधित भी कर देना चाहिए. उन्हें कुछ संवेदना दिखानी चाहिए. दोनों पक्षों को अपने आप को साबित करने के लिए बराबर के मौके दिए जाने चाहिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने वक्त लिया (खुद के साथ हुई घटना के खुलासे में) या नहीं. जो भी गलत है वो गलत है इसके लिए कोई टाइम लिमिट तय नहीं की जा सकती. यदि आप आपनी बात सबके सामने रखना चाहते हैं तो ये आपका हक है. ज़रूरी यह है कि दोनों के साथ हम निष्पक्ष होकर पेश आएं.”

क्या है मामला ?

आपको बता दें कि हाल ही में तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर को लेकर बड़ा खुलासा किया था. अभिनेत्री ने कहा था कि साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि उस वक्त नाना पाटेकर के खिलाफ बोलने पर किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया था.

क्या हुआ था उस रात? 

तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि 10 साल पहले नाना पाटेकर और फिल्म के निर्देशक ने सेट पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था. तनुश्री ने बताया, ''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ गाने में एक इंटिमेट सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रैक्ट में ये साफतौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार हमला भी करवाया.

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बधाई हो’ और 'अंधाधुन' के प्रमोशन में बिज़ी हैं. फिल्म ‘बधाई हो’ में वो अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ नज़र आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही इसकी चर्चा हर ओर हो रही है. वहीं फिल्म अंधाधुन में आयुष्मान तब्बू और राधिका आप्टे के साथ नज़र आएंगे.

यहां देखें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' का ट्रेलर...

यहां देखें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई 'मैं वापस आऊंगा', छठे हफ्ते में पहुंची फिल्म, प्रोड्यूसर ने खुद किया खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई 'मैं वापस आऊंगा', प्रोड्यूसर ने खुद किया खुलासा
Video: पति विराट संग वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचीं अनुष्का शर्मा, एक-दूजे का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल
वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
'रामायण' को लेकर काजल अग्रवाल का बड़ा दावा, बोलीं- इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है
'रामायण' को लेकर काजल अग्रवाल का बड़ा दावा, बोलीं- इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget