एक्सप्लोरर

'सुई धागा' से भिड़ने आ रहे हैं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के Superheros, देसी अंदाज में हो रहा प्रमोशन

Avengers: Infinity War फिल्म इसी साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई की थी. भारत में भी इसे काफी पसंद किया गया.

नई दिल्ली: मार्वल की 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' (Avengers: Infinity War) के हिंदी वर्जन को भारत में रिलीज डेट मिल गई है. ये फिल्म दो अक्टुबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है. इसी दिन वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' भी रिलीज होने वाली है. इस लिहाज से अब दो अक्टुबर को बॉक्स ऑफिस पर इन दो बड़ी फिल्मों की टक्कर होने वाली है. देखना ये दिलचस्प होगा कि 'मेड इन इंडिया' को प्रमोट करने रहे बॉलीवुड के दो बड़े सितारे इन सुपरहीरोज का मुकाबला कर पाएंगे या नहीं. अंग्रेजी फिल्म ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई सुई धागा' से भिड़ने आ रहे हैं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के Superheros, देसी अंदाज में हो रहा प्रमोशन आपको याद दिला दें कि Avengers: Infinity War फिल्म इसी साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई की थी. भारत में भी इसे काफी पसंद किया गया. इस फिल्म ने भारत में करीब 228 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म ने भारत में कमाई के मामले में 'द जंगल बुक' (187 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था. 'एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' में एक सुपर विलेन थैनोस से लड़ने के लिए 22 सुपरहीरो एकजुट होते हैं. एंथनी और जो रूसो ने रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मार्क रफेलो, बेनेडिक्ट कम्बरबैच और स्कारलेट जोहांसन जैसे कलाकारों के साथ बड़े पर्दे पर कहानी को जीवंत किया है. यहां पढें मूवी रिव्यू- सुपर हीरोज़ को हार का एहसास दिलाने के वादे पर खरा उतरा है थानोस हिंदी में दिलचस्प पोस्टर्स रिलीज मार्वल इंडिया इस फिल्म का प्रमोशन बड़े ही दिलचस्प तरीके से कर रहे है. इस फिल्म के कई सारे पोस्टर्स हिंदी में रिलीज किए गए हैं. एक पोस्टर टोनी स्टार्क (आयरन मैन) का है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. इस पोस्टर को बिल्कुल ही हिंदी भाषी लोगों को ध्यान में रखकर देसी तरीके से बनाया गया है. इस पर लिखा है, 'टोनी स्टार्क इलेक्ट्रिस वर्क्स- जारविस की कारीगरी का सारा सामान यहां मिलता है, संडे क्लोज्ड '
View this post on Instagram
 

Address: Hulk cement waale nukkad se right. Avengers: #InfinityWar Hindi mein, re-releasing IN THEATRES, 2nd October 2018!!

A post shared by Marvel India (@marvel_india) on

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मार्वल ने हल्क का जिक्र भी किया है. मार्वल ने लिखा है, '''हल्क सीमेंट वाले नुक्कड से राइट''. READ | Avengers : Infinity War review: इस मार्वल वर्ल्ड में आप खो जाएंगे एक-एक करके अब सभी सुपरहीरोज के पोस्टर रिलीज हो रहे हैं. गमोरा का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है- तु जानता है कि मेरा बाप कौन है? सुई धागा' से भिड़ने आ रहे हैं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के Superheros, देसी अंदाज में हो रहा प्रमोशन इस फिल्म की रिलीज का ऐलान हिंदी दिवस के खास मौके पर किया गया था. इस दिन हल्क का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें ये सुपरहीरो हिंदी पढ़ते हुए नज़र आया था. सुई धागा' से भिड़ने आ रहे हैं 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के Superheros, देसी अंदाज में हो रहा प्रमोशन फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हैम्सवर्थ, चैडविक बॉसमैन और टॉम हॉलैंड भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. डिज्नी इंडिया के स्टूडियो एंटरटेंमेंट के प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने हाल ही में फिल्म की रिलीज का ऐलान करते हुए कहा, "फिल्म 'एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' की रिकॉर्डतोड़ सफलता ऐतिहासिक रही है. भारतीय फैंस की प्रतिक्रिया बेहद जबरदस्त रही और हिंदी वर्ज़न की बढ़ती मांग को देखते हुए हमने हिंदी संस्करण को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि दो अक्टूबर के लंबे वीकेंड पर लोग इसका आनंद ले सकें." यहां देखें हिंदी में ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget