एक्सप्लोरर

AMKDT Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म का अब बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, दूसरे वीकेंड तक टिकना भी लग रहा मुश्किल

AMKDT Box Office Collection: अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ का बॉक्स ऑफिस पर पूरा दम निकल चुका है. फिल्म के लिए दूसरे हफ्ते में टिकना अब मुश्किल लग रहा है.

 Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 8: अगस्त की शुरुआत में सिनेमआघरों में अजय देवगन की रोमांटिक थ्रिलर ‘औरों में कहां दम था’ और जाह्नवी कपूर की स्पाई थ्रिलर ‘उलझ’ का क्लैश हुआ था. दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बेहद निराशाजनक हैं. वहीं अजय देवगन और तबू स्टारर ‘औरों में कहां दम था’ की बात करें तो इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देगी लेकिन हुआ इसका उल्टा. फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘औरों में कहां दम था’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘औरों में कहां दम था’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘औरों में कहां दम था’ बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल दम नहीं दिखा पाई. रिलीज के पहले जहां इस फिल्म का काफी बज देखा जा रहा था तो वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी काफी फीकी ओपनिंग रही. इसके बाद फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर भी ठंडी ही पड़ी रही. इस फिल्म ने बड़ी ही मुश्किल से घिसट-घिसटकर 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. वहीं अब ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो अजय देवगन स्टारर ने 1.85 करोड़ से शुरुआत की थी. फिल्म का एक हफ्ते का कलेक्शन 10.09 करोड़ रुपये रहा है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘औरों में कहां दम था’ ने रिलीज के दूसरे फ्राइडे यानी 8वें दिन 30 लाख की कमाई की है
  • इसी के साथ ‘औरों में कहां दम था’ का आठ दिनों का कुल कलेक्शन अब 10.40 करोड़ रुपये हो गया है.

‘औरों में कहां दम था’ का अब पैकअप होता आ रहा नजर
‘औरों में कहां दम था’ अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इस फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है. अब तो ‘औरों में कहां दम था’ के लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में फिल्म की खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए इसके दूसरे वीकेंड से पहले ही बड़े पर्दे से उतरने के चांस नजर आ रहे हैं.

वैसे भी अब 15 अगस्त को सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' सहित कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. जिसके चलते ‘औरों में कहां दम था’ के लिए मामूली कमाई करने का भी मौका खत्म हो जाएगा. फिलहाल अजय देवगन की ये रोमांटिक थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है.

ये भी पढ़ें: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला से अरबाज-शूरा तक इन सेलेब्स ने प्यार को दिया दूसरा चांस 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल: इन्विटेशन न मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ये
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल: इन्विटेशन न मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ये
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget