एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: SRK के ड्राइवर का बयान भी दर्ज, मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

शाहरुख खान की गाड़ी के ड्राइवर का बयान दर्ज कराने के बाद NCB ने एक और अहम गिरफ्तारी की है. इस मामले में अब तक आर्यन खान समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Cruise Drugs Party: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NBC) ने मुंबई के पास क्रूज में चल रही ड्रग्स पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में ले लिया था. इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ी के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है. एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

SRK के ड्राइवर का बयान दर्ज

अधिकारी ने बताया कि चालक शनिवार शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी के कार्यालय पहुंचा. एजेंसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे वहां से जाने दिया गया. एनसीबी कर्मियों ने शनिवार देर रात गोरेगांव समेत मुंबई के उपनगरों में छापेमारी की. उन्होंने ड्रग्स की जब्ती के मामले में शुक्रवार रात सांताक्रूज इलाके से शिवराज रामदास नाम के एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.

मामले में 19 गिरफ्तारियां

इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है. आर्यन खान और कुछ अन्य को एनसीबी ने पिछले रविवार को गोवा जा रहे एक क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था.

आर्यन खान की बढ़ी हिरासत

क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने जहाज पर छापा मारा था और प्रतिबंधित मादक पदार्थों को बरामद करने का दावा किया था. बृहस्पतिवार को, अदालत ने आर्यन खान और सात अन्य की और हिरासत के लिए एनसीबी के अनुरोध को खारिज कर दिया था और इसके बजाय उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

इम्तियाज खत्री के घर छापा

एनसीबी ने शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में क्रूज पोत से मादक पदार्थ की जब्ती के संबंध में तलाशी ली और उनसे पूछताछ भी की. अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें सोमवार को उसके समक्ष फिर से पेश होने को कहा है.

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया. उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को आरोप लगाया कि एनसीबी ने शुरू में क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनमें से तीन को छोड़ दिया, जिसमें भाजपा नेता मोहित भारतीय के बहनोई भी शामिल थे.

भारतीय ने पलटवार करते हुए कहा कि वह मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर हर्जाने में 100 करोड़ रुपये की मांग करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

102 डिग्री बुखार, पीरियड्स का दर्द, 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग में रो पड़ी थीं रवीना टंडन
102 बुखार में भीगी थीं रवीना टंडन, पीरियड्स में शूट किया था 'टिप टिप बरसा पानी'
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
दीपिका पादुकोण की दिवाली में इस बार दोगुनी खुशियां, दोनों बेटियों संग मनाएंगी त्योहार
'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget