एक्सप्लोरर

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अरमान कोहली को आज कोर्ट में पेश करेगी NCB

Armaan Kohli drug case: अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. उनकी अरमान की हिरासत खत्म हो रही है.

एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किये गये अभिनेता अरमान कोहली की एक दिन की हिरासत आज खत्म हो रही है. उन्हें आज कोर्ट मे पेश किया जाएगा. एनसीबी ने रविवार को बताया कि अभिनेता अरमान कोहली को उनके घर से कोकीन बरामद होने और उस सिलसिले में दक्षिण मुंबई स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय में घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

एनसीबी की टीम ने शनिवार शाम को कोहली के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की थी और उसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें एजेंसी के कार्यालय ले गई थी. उन्होंने बताया कि कुछ घंटों की पूछताछ के बाद कोहली के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

कोहली की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को रविवार सुबह 10 बजे दी गई. उन्होंने बताया कि कोहली को आज तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है. कोहली ने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के भी प्रतिभागी रहे हैं.

  • कोहली के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार को टीवी कलाकार गौरव दीक्षित की एनसीबी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद की गई है.
  • एनसीबी ने कोहली से पूछताछ का फैसला ड्रग्स के मुख्य विक्रेता अजय राजू सिंह से शनिवार को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान हुए कुछ ‘खुलासों’ के बाद किया. सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. सिंह को शनिवार को हाजी अली के पास पकड़ा गया और उसके पास से 25 ग्राम एमडी नामक मादक पदार्थ मिला. सिंह के खिलाफ वर्ष 2018 में मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने भी मामला दर्ज किया था, तब उसके पास से बड़ी मात्रा में एफेड्रिन मिली थी. सिंह से पूछताछ के बाद हमने शनिवार दोपहर बाद अभियान चलाया.
  • इसी के तहत एनसीबी की टीम ने अरमान कोहली के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की और थोड़ी मात्रा में कोकीन बरामद की. इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारी दिखाई गई. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कोहली के घर से मिला कोकीन का उत्पादन दक्षिण अमेरिका में हुआ है.
  • एनसीबी उस रास्ते और उन कड़ियों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है जिसके जरिये जब्त कोकीन मुंबई पहुंचा. हम अन्य तस्करों की संलिप्तता का भी पता लगा रहे हैं.
  • ड्रग्स मामले में गिरफ्तार टीवी कलाकार गौरव दीक्षित की एनसीबी की हिरासत आज खत्म हो रही है. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. उनको एनसीबी ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था जहां शनिवार को कोर्ट ने दीक्षित को आज तक की एनसीबी हिरासत में भेज दिया था. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget