एक्सप्लोरर

'अर्जुन पटियाला' स्टार दिलजीत दोसांझ बोले, 'मुझे पगड़ी को लेकर नहीं किया गया टाइप कास्ट'

एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' आज ही रिलीज हुई है. पंजाबी सिनेमा के नामी स्टार रहे दिलजीत का कहना है कि वो खुद को स्टार नहीं मानते और न ही इसमें यकीन रखते हैं.

साल 2016 में दिलजीत ने 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह अभी भी इस बात को नहीं मानते हैं कि वह एक स्टार हैं और खुद को सिर्फ एक 'कलाकार' कहना ही ज्यादा पसंद करते हैं.

'उड़ता पंजाब', 'फिल्लौरी' और 'सूरमा' में अपने किरदारों के साथ-साथ दिलजीत के गानों ने उन्हें पहचान दिलाई. आज ट्विटर पर उन्हें 36 लाख लोग फॉलो करते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 76 लाख फॉलोअर्स हैं.

इसे देखते हुए क्या उन्हें कभी स्टार जैसा महसूस हुआ? इस पर दिलजीत ने बताया, "मैं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को एक स्टार नहीं मानता. मैं स्टारडम में यकीन नहीं करता हूं. मैं एक कलाकार हूं और उसी तरह से काम कर रहा हूं." बॉलीवुड में अपने तीन साल के इस सफर को दिलजीत बेहतर मानते हैं और उन्हें आने वाले समय का इंतजार है.

उन्होंने कहा, "यह एक अच्छा सफर रहा है. मैंने इंडस्ट्री में करीब तीन साल बिताए हैं. यह काफी मजेदार रहा. मुझे अच्छे काम मिल रहे हैं. चलिए देखते हैं कि आज से पांच साल बाद मैं खुद को कहां पाता हूं."

View this post on Instagram
 

#ArjunPatiala IN CINEMAS TODAY 🕺🏽💃 @kritisanon @fukravarun

A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on

पगड़ी वाले किरदारों को बॉलीवुड में हमेशा ही टाइपकास्ट किया गया है, लेकिन दिलजीत जो कि एक सिख हैं, ने पहले कहा है कि मुख्यधारा की हिंदी फिल्मों में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में वह सम्मानित महसूस करते हैं. दिलजीत ने इस बात पर जोर देकर कहा कि अब हिंदी फिल्मों में पगड़ी वाले किरदारों को टाइपकास्ट नहीं किया जाता है.

दिलजीत ने कहा, "ऐसा पहले जरूर होता होगा, लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि मुझसे अगल तरह का बर्ताव किया जा रहा है. मुझे कभी नहीं लगा कि मुझे टाइपकास्ट किया गया है. मैंने हर तरह की फिल्में की है - 'फिल्लौरी', 'उड़ता पंजाब', 'सूरमा', 'अर्जुन पटियाला' और 'गुड न्यूज.' मुझे नहीं पता कि पहले इस तरह की चीजें क्यों होती थी, लेकिन भगवान का शुक्र है कि अब ऐसा नहीं है.

View this post on Instagram
 

It’s #SachiyaMohabbatan when your heart beats a lil’ faster than usual. ❤ #ArjunPatiala 26 JULY

A post shared by Diljit Dosanjh (@diljitdosanjh) on

दिलजीत ने साल 2011 में 'लायन्स ऑफ पंजाब' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी जैसे कि 'जाट एंड जूलिएट', 'जाट एंड जूलिएट 2', 'पंजाब 1984', 'सरदार जी', 'अम्बरसरिया', 'सरदार जी 2', 'सुपर सिंह', 'सूरमा', 'सज्जन सिंह', 'रंगरूट' और 'शदा.'

दिलजीत को पंजाबी फिल्मों का राजा कहा जाता है, लेकिन दिलजीत खुद को एक गायक के रूप में संदर्भित करना ज्यादा पसंद करते हैं. दिलजीत की नई फिल्म 'अर्जुन पटियाला' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन और वरुण शर्मा भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गुलाबी साड़ी' गाने की सक्सेस पर अंजलि आनंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये मेरा पहला गाना है...'
'गुलाबी साड़ी' गाने की सक्सेस पर अंजलि आनंद ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'ये मेरा पहला गाना है...'
'हैप्पी एनिवर्सरी ससुर जी-सासू मां...', जहीर इकबाल का शत्रुघ्न-पूनम के लिए खास पोस्ट
'हैप्पी एनिवर्सरी ससुर जी-सासू मां...', जहीर इकबाल का शत्रुघ्न-पूनम के लिए खास पोस्ट
'मैंने शायद ही कभी इतनी...' हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
हेमा मालिनी की मुरीद हुईं सायरा बानो, पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget