एक्सप्लोरर

Salman Khan ने अरिजीत सिंह के साथ 9 साल पुराना झगड़ा किया खत्म! 'टाइगर 3' स्टार के घर स्पॉट हुए सिंगर, Video Viral

Arijit - Salman: सलमान और अरिजीत सिंह के बीच एक इवेंट के दौरान विवाद हो गया था. लेकिन अब लगता है दोनों ने अपने मतभेद भुला दिए हैं. हाल ही में अरिजीत को सलमान के अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया.

Arijit Singh Spoted at Salman Khan Apartment:ऐसा लगता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने नौ साल बाद सिंगर अरिजीत सिंह को माफ कर दिया है. बुधवार रात अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया. जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, फैंस ने भी गेस करना शुरू कर दिया कि क्या इस जोड़ी ने लगभग एक दशक के लंबे झगड़े के बाद आखिरकार मतभेद खत्म कर दिए हैं.

अरिजीत का सलमान के अपार्टमेंट से निकलते हुए वीडियो वायरल
वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर शेयर किया है. क्लिप पोस्ट करते हुए फैन ने लिखा, “अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए. क्या हो रहा है??" एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी.

 

सलमान और अरिजीत के बीच क्या था विवाद?
सलमान खान और अरिजीत सिंह की लड़ाई 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी. जब अरिजीत सिंह अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर आए तो सलमान खान फंक्शन को होस्ट कर रहे थे. सलमान ने अरिजीत को कहा था “तू है विजेता)?” इस पर सिंगर ने जवाब दिया, “आप लोगों ने मुझे सुला दिया.” इसके बाद, बजरंगी भाईजान, किक और सुल्तान सहित सलमान की फिल्मों से अरिजीत के गाने हटा दिए गए थे.

अरिजीत ने सलमान से सार्वजनिक माफी भी मांगी थी
2016 में, अरिजीत ने सलमान से सार्वजनिक माफी मांगते हुए उनसे सुल्तान में अपने गाने के वर्जन को बरकरार रखने की रिक्वेस्ट भी की थी. सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने कई बार टेक्स्ट और मेल के जरिए सलमान से माफी मांगने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अरिजीत ने लिखा था,"...आप (सलमान) इस बात को लेकर ग़लतफ़हमी में हैं कि मैंने आपका अपमान किया." सुल्तान के गाने के बारे में उन्होंने लिखा, ''मैंने बहुत गाने गाए हैं सर. लेकिन मैं आपका कम से कम एक गाना अपनी लाइब्रेरी में रखकर रिटायर होना चाहता हूं. प्लीज इस फीलिंग को ख़त्म न करें.”

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए Kareena Kapoor ने पहनी थीं 130 ड्रेसेज, हिट नहीं हुई थी मूवी पर बेबो ने बना लिया था रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget