एक्सप्लोरर

Happy Birthday: ए.आर. रहमान के पांच सुपरहिट गानों के साथ जानिए पांच अनकही बातें

AR Rahman Birthday: ए.आर. रहमान के इस खास दिन पर हम आपको उनके पांच ऐसे गानों से रू-ब-रू करवा रहे हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में धमाल मचा दिया और सालों बाद भी लोगों की ज़ुबां पर हैं.

मुंबई: हिंदुस्तानी संगीत को दुनिया में पहचान और शोहरत दिलाने वाले संगीतकार और गायक ए.आर. रहमान आज 52 साल के हो गए हैं. 6 जनवरी 1967 को म्यूज़िक कंपोज़र आर के शेखर और करीमा बेगम के घर ए.एस. दिलीप कुमार के रूप में पैदा हुए ए.आर. रहमान आज दुनियाभर में पहचाने जाते हैं. उनके संगीत कौशल का हर कोई कायल है. ए.आर. रहमान सिर्फ बेमिसाल कंपोज़र ही नहीं, बल्कि रूहानी आवाज़ के भी मालिक हैं. उनके गाए गानों में लोग सुकून तलाश करते हैं. वो अपनी आवाज़ का जादू कई सुपरहिट गानों में दिखा चुके हैं.

ए.आर. रहमान के इस खास दिन पर हम आपको उनके पांच ऐसे गानों से रू-ब-रू करवा रहे हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में धमाल मचा दिया और सालों बाद भी लोगों की ज़ुबां पर हैं. गाने के साथ हम इस खास दिन पर ए.आर. रहमान की पांच ऐसी बातें भी बता रहे हैं, जिनसे शायद आप अब तक वाकिफ नो हों.

Happy Birthday: ए.आर. रहमान के पांच सुपरहिट गानों के साथ जानिए पांच अनकही बातें

6 नेशनल अवॉर्ड्स, ग्रैमी, बाफ्टा और ऑस्कर ए.आर. रहमान हिदुंस्तानी सिनेमा के एकलौते ऐसे संगीतकार हैं, जिनके पास 6 नेशनल अवॉर्ड्स होने के साथ साथ ग्रैमी, बाफ्टा और ऑस्कर जैसा बड़ा सम्मान भी है. ए.आर. रहमान को उनके डेब्यू फिल्म ‘रोजा’ (1992) में बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. आखिरी बार उन्हें साल 2017 में फिल्म ‘मॉम’ और कात्रू वेलियिदाई (Kaatru Veliyidai) के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

‘स्लमडॉग मिलिनियर’ के एक गाने से दुनिया में मिली पहचान ए.आर. रहमान को साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ के लिए दुनियाभर के तमाम बड़े अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया. उन्हें बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटगरी में ऑस्कर मिला. बाफ्टा में उन्हें ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ के लिए बेस्ट फिल्म म्यूज़िक के सम्मान से नवाज़ा गया. ए.आर. रहमान को ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ के लिए ही बेस्ट साउंडट्रैक फोर अ मोशन पिक्चर और बेस्ट सॉन्ग फोर अ मोशन पिक्चर की कैटगरी में ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया.

कंप्यूटर इंजीनियर से म्यूज़िक के डायरेक्टर ए.आर. रहमान का बचपन मुश्किल भरा रहा. जब 9 साल के थे तो पिता का साया सर से उठ गया. मुश्किल घड़ी में पिता के कीबोर्ड को बजाकर गुज़र बसर करना पड़ा. पढ़ाई में अच्छे थे. बोर्ड परीक्षा में 62 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. यही वजह थी कि ए.आर. रहमान कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे. लेकिन उनकी किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था. इसलिए वो भी पिता के कदमों पर चलते हुए संगीत की दुनिया में ही उतर गए.

2012 में अमरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भेजा था डिनर का न्योता साल 2012 में ए.आर. रहमान को अमरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में डिनर का न्योता भेजा था. न्योते के साथ ओबामा ने एक क्रिसमस कार्ड भी भिजवाया था.

बेटे के साथ शेयर करते हैं अपना जन्मदिन ये बेहद खास है कि ए.आर. रहमान और उनके बेटे अमीन एक ही दिन 6 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. अमीन का जन्म 6 जनवरी 2003 को हुआ था. ए.आर. रहमान की दो बेटियां भी है. खतीजा और रहीमा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
9 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
24 साल के क्रिकेटर यशस्वी को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस, तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget