एक्सप्लोरर

एक्टर्स को डायरेक्टर ने नहीं दी स्क्रिप्ट और बना डाली सबसे बढ़िया डार्क थ्रिलर, जानें कैसे हुआ था 10 साल पहले ये कमाल

Ugly Completes 10 Years: हम बात कर रहे हैं अनुराग कश्यप की उस फिल्म की जिसे बनाने में अनुराग कश्यप ने बेहद अनोखा तरीका अपनाया था. एक्टर विनीत कुमार सिंह ने कई यादें साझा की हैं.

Ugly Completes 10 Years: एक्टर विनीत कुमार सिंह की फिल्म ‘अग्ली’ को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं. उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस फिल्म ने न केवल एक एक्टर के तौर पर किरदार को लेकर उनके सामने चुनौती पेश की, बल्कि उन्हें बहुत कुछ सिखाया.

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी डार्क-थ्रिलर ‘अग्ली’ एक छोटी लड़की के अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में विनीत एक कास्टिंग निर्देशक के किरदार में थे.

फिल्म के बारे में बात करते हुए विनीत ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. ‘अग्ली’ ने मुझे अनुराग सर के शानदार विजन का हिस्सा बनने और एक ऐसे किरदार को तलाशने का मौका दिया जो दिलचस्प था. फिल्म ने न केवल मुझे एक एक्टर के रूप में चुनौती दी, बल्कि जिंदगी में भी बहुत कुछ सिखाया.”

‘अग्ली’ का प्रीमियर साल 2013 के कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था. फिल्म को लद्दाख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म फेस्टिवल समेत अन्य समारोहों में प्रशंसा मिली थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vineet Kumar Singh (@vineet_ksofficial)

अनुराग कश्यप ने अलग तरह से शूट की थी फिल्म

कश्यप ने फिल्म को बनाने के लिए ऐसे कलाकारों का चयन किया था, जो फिल्म के पात्र से जुड़ सकें. फिल्म के बारे में खास बात है कि कश्यप ने एक्टर्स को कोई स्क्रिप्ट दिए बिना पूरी फिल्म शूट की थी. शूटिंग के दौरान वह एक्टर को सीन के बारे में जानकारी देते थे और उन्हें भाव व्यक्त करने देते थे. उस दौरान कैमरा ऑन रहता था.

जानकारी के अनुसार, एक सीन में राहुल भट को रोना था. इस सीन के लिए कश्यप उनसे तीन घंटे तक बात करते रहे और आखिरकार राहुल टूट गए और रोने लगे और वह सीन कैमरे में कैद हो गया.

‘अग्ली’ की स्टारकास्ट

‘अग्ली’ साल 2013 में बनी हिंदी भाषा की थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के निर्देशन के साथ ही सह-निर्माण और लेखन भी अनुराग कश्यप ने किया है. फिल्म का निर्माण फैंटम फिल्म्स और डीएआर मोशन पिक्चर्स ने किया है.

दमदार कलाकारों से सजी फिल्म में सुरवीन चावला, राहुल भट, रोनित रॉय, तेजस्विनी कोल्हापुरी, विनीत कुमार सिंह, गिरीश कुलकर्णी और अंशिका श्रीवास्तव के साथ अबीर गोस्वामी भी अहम भूमिका में हैं. बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट ने भी छोटा सा रोल किया था.

और पढ़ें: किरण राव से लेकर एकता कपूर तक, इन फीमेल प्रोड्यूसर्स ने साल 2024 अपने काम से किया सिनेमा पर राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
Video: 'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा...', गोविंदा की मां ने दी थी ऐसी चेतावनी
'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा...', गोविंदा की मां ने दी थी ये वॉर्निंग
बुधवार को 'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget