एक्सप्लोरर

VIDEO: अनुराग कश्यप ने शाहीन बाग पहुंचकर खाई बिरयानी, वायरल हो रहा है वीडियो

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप दिल्ली के शाहीन बाग पहुंचे और यहां बिरयानी खाई. अनुराग कश्यप का कहना है कि वो खासतौर पर बिरयानी खाने के लिए ही शाहीन बाग आए थे.

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे लोगों का समर्थन करने के लिए पहुंचे. शाहीन बाग पहुंचकर अनुराग कश्यप ने बिरयानी खाई जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. शाहीन बाग में बिरयानी खाने-खिलाने का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनावों में काफी चर्चाओं में रहा. शाहीन बाग पहुंचे अनुराग कश्यप ने स्टेज से लोगों को संबोधित भी किया.

अनुराग कश्यप शुक्रवार शाम को लगभग 6:30 बजे शाहीन बाग पहुंचे. उन्होंने मंच पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह शाहीन बाग में इस मंच पर खासतौर पर बिरयानी खाने के लिए आए हैं. उन्होंने यहां पर लगभग 60 दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि ये लोगों की हिम्मत उन्हें भी हिम्मत देती है. आज देशभर में जगह-जगह शाहीन बाग बन चुके हैं. दिल्ली में ही दसों जगह ऐसी है, जहां पर शाहीन बाग की तरह प्रदर्शन चल रहा है.

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके बेबाक ट्वीट हर दिन वायरल भी होते रहते हैं. अनुराग कश्यप ने शाहीन बाग के मंच से वर्ष 2019 में पुलवामा अटैक में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को भी याद किया. उन्हें श्रद्धांजलि दी लेकिन केंद्र सरकार पर संदेह भी जताया. अनुराग कश्यप ने कहा कि पुलवामा में जो अटैक हुआ था, उस मामले में भी कई सवाल उठते हैं. सरकार यह दावा करती है कि इस अटैक से पहले ही उसके पास इंटेल था. अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि सवाल उठता है कि जब आपके पास इंटेल था तो आपने कार्रवाई क्यों नहीं की? क्यों इतने सारे जवानों को शहीद होने दिया? क्यों इन जवानों को बस से ले जाया जा रहा था? कोई प्लेन या अन्य व्यवस्था क्यों नहीं की? सरकार इस सवाल पर कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई है. यही वजह है कि बार-बार मन में कई तरीके के सवाल उठते हैं। इतना ही नहीं इन शहीदों के परिवार वालों को भी अभी तक सरकार की तरफ से पूरी मदद नहीं मिल सकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की', 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की', 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज
संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का? विराट संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget