एक्सप्लोरर

MULK: ट्रोलर्स को डायरेक्टर का करारा जवाब, चेक कर लो... इसमें दाऊद, RSS या कांग्रेस का पैसा नहीं लगा

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म में न अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है और न ही कांग्रेस या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) या किसी और हिंदू या मुस्लिम संगठन का पैसा.

नई दिल्ली: अपनी आगामी फिल्म 'मुल्क' को लेकर ट्रोल किए जा रहे फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी फिल्म में न अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का पैसा लगा है और न ही कांग्रेस या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) या किसी और हिंदू या मुस्लिम संगठन का पैसा. फिल्मकार पर फिल्म के प्रचार के लिए मुसलमानों की सहानुभूति हासिल करने का आरोप लगाया जा रहा है. फिल्म के निर्देशक अनुभव ने सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट कर नकारात्मक टिप्पणियां करने वालों को आड़े हाथों लिया. फिल्म एक मुस्लिम परिवार पर लगे देशद्रोह के आरोप और फिर समाज में सम्मान वापस पाने की उनकी कवायद के बारे में है. अनुभव ने ट्रोल करने वालों को लताड़ लगाई कि कैसे हर दिन ढेरों पोस्ट लिखे जा रहे हैं और चार सालों से हर घंटे बिना नाम और चेहरे के घृणित पोस्ट किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट करते हुए लिखा, "मुल्क' में दाऊद इब्राहिम का पैसा नहीं लगा है. आप उससे पूछ सकते हैं. यहां तक कि कांग्रेस का भी नहीं, आप राहुल (गांधी) से पूछ सकते हैं और आरएसएस का भी नहीं लगा है, आप मोहन भागवतजी से पूछ सकते हैं. इसमें श्रीमान दीपक मुकुट और उनके पिता कमल मुकुट का पैसा लगा है, जो इस व्यवसाय के दिग्गज है."MULK: ट्रोलर्स को डायरेक्टर का करारा जवाब, चेक कर लो... इसमें दाऊद, RSS या कांग्रेस का पैसा नहीं लगा अनुभव ने कहा, "नहीं, मेरा हर पोस्ट 'मुल्क' के बारे में नहीं है. हम फिल्म के प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, इसे बनाने में हमने इससे भी ज्यादा खर्च किए. ये ट्वीट फिल्म के प्रचार का एक छोटा सा हिस्सा है और जैसा कि मैंने कहा है कि हमारी अपनी एक जिंदगी है और आवाज है तो अपने काम से इतर हम बात करते हैं." फिल्मकार ने कहा कि पोस्ट पढ़ कर उन्हें हंसी आती हैं और साथ ही वह बुरा भी महसूस करते हैं. अनुभव ने कहा कि 'मुल्क' एक अच्छी फिल्म है और इसका हिंदू या मुस्लिम से नहीं बल्कि आपसे लेना-देना है. फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा, आशुतोष राणा, प्राची शाह पंड्या, वर्तिका सिंह, अश्रुत जैन और इंद्रनील सेनगुप्ता हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर लिस्ट से नहीं डिलीट किया गया है प्रकाश राज का नाम, अधिकारियों ने वीडियो जारी कर खोल दी एक्टर के दावे की पोल
वोटर लिस्ट से नहीं डिलीट किया गया है प्रकाश राज का नाम, अधिकारियों ने बताया सच
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget