एक्सप्लोरर

पापा बोनी कपूर की श्रीदेवी से दूसरी शादी का अंशुला कपूर का ऐसा हो गया था हाल, कहा- 'लोग अपने बच्चों को हमारे यहां नहीं भेजते थे'

Anshula Kapoor On Boney Kapoor Second Marriage:अंशुला कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम बात करती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया है कि श्रीदेवी ने पिता की शादी के बाद उनकी लाइफ कैसे बदल गई थी.

Anshula Kapoor On Boney Kapoor Second Marriage: बोनी कपूर और श्रीदेवी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक थे. जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी तो वो पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे. अपनी पहली पत्नी मोना और दोनों बच्चों को छोड़कर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ घर बसाया था. मोना से 1996 में तलाक के बाद बोनी कपूर ने सीक्रेटली श्रीदेवी से शादी की थी. मोना शौरी और बोनी कपूर के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. अंशुला अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम बात करना पसंद करती हैं मगर इस बार उन्होंने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी शादी के बारे में बात की है.

अंशुला ने नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में बचपन में गुजरीं मुश्किल दौर के बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'स्कूल में वापस जाने पर, निश्चित रूप से चीजें बदल गईं. आपको ये ध्यान में रखना होगा कि हमारे माता-पिता 1990 के दशक में अलग हो गए थे. 90 के दशक में इंडिया एक क्लोज्ड इकोनॉमी थी, और साथ ही, हम ट्रेडिशन में रूटेड थे. हमारे ट्रेडिशन में एक शादी, एकफैमिली, जीवन भर चलने की बात करते हैं. तलाक अनसुना था, और बहुत ही असामान्य था. मुंबई जैसे शहर में भी सेपरेशन और भी असामान्य था. जब हमारे माता-पिता अलग हुए, तो लोगों को यह समझने में थोड़ा समय लगा कि किसी के कैरेक्टर में कुछ भी गलत नहीं है. लोगों के दिमाग में यह बात घुसना बहुत मुश्किल हो गया.'

बच्चों को घर नहीं भेजते थे लोग
अंशुला ने आगे कहा- 'मैं फर्स्ट क्लास में थी और हुआ ये कि कुछ फैमिली थीं जो नहीं चाहती थीं कि वो हमारी लाइफ से जुड़ें. वो नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे हमारे घर पर आए और किली भी तरह का हिस्सा बनें. 90 के दशक में, आप स्कूल के बाद किसी बच्चे के घर जाते थे, है न? मुझे याद है कि मेरे क्लासमेट के व्यवहार में और उनके परिवारों के व्यवहार में मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव आया था. स्कूल में रहना बहुत ही इमोशनल और उलझन भरा समय था.'

पब्लिक हो गया था सब
अंशुला ने कहा- 'पापा ने जिस साथी को चुना, दुर्भाग्य से या सौभाग्य से, यह बहुत पब्लिक हो गया, क्योंकि वो दोनों ही पब्लिक फिगर थे. अगर वे इतने पब्लिक नहीं होते, तो हमारे लिए इससे निपटना आसान होता.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget