GQ इंडिया मैगजीन के कवर पर बेटे के साथ दिखे अनिल कपूर, कहा- ज्यादा सोशल बनें हर्षवर्धन

मुंबई: फिल्म 'मिर्जिया' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने कहा है कि वह अपने पिता और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के पास अपने संबंधों पर सलाह लेने के लिए नहीं जाते. हर्षवर्धन ने पत्रिका जीक्यू इंडिया के जून 2017 के अंक में छपे इंटरव्यू में अपने इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी) होने पर बात की है.
हर्षवर्धन से जब पूछा गया कि क्या वह अपने संबंधों पर पिता से सलाह लेते हैं, तो उन्होंने कहा, "नहीं, यह बहुत प्राइवेट मामला है. इन मामलों में मैं बहुत निजता बरतता हूं." हर्षवर्धन कहते हैं कि वह महिलाओं के प्रति बहुत सहज हैं, जिसके लिए वह अपनी मां और बहनों सोनम और रिया के आभारी हैं. उन्होंने कहा, "सामान्यता मैं महिलाओं के आसपास बहुत सहज महसूस करता हूं, जिसकी वजह मेरा अपनी मां और दोनों बहनों के साथ गुजारा गया समय है. मैं एक सीधा-सादा शख्स हूं, और बहुत सारे सवाल नहीं पूछता हूं और मैं घबराता नहीं हूं." हर्षवर्धन फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'भवेश जोशी' में व्यस्त हैं.
.@AnilKapoor on @HarshKapoor_: ‘I want Harshvardhan to loosen up, be more social’. (???? @Errikos_Andreou) Read: https://t.co/qhwgb0B49E pic.twitter.com/QzEXneDFfE
— GQ India (@gqindia) June 5, 2017
Dad said he wanted to walk a mile in my shoes, didn't realise he meant my favourite pair of sneakers #KeepingUpWithTheKapoors #GQIndia pic.twitter.com/sEqFM14LS1 — Harshvardhan Kapoor (@HarshKapoor_) June 6, 2017
वहीं दिग्गज अभिनेता और निर्माता अनिल कपूर का कहना है कि वह अपने बेटे हर्षवर्धन को लेकर काफी 'प्रोटेक्टिव' हैं, क्योंकि हर्षवर्धन अभी बॉलीवुड में अनुभवहीन हैं. अनिल ने जीक्यू इंडिया पत्रिका के जून 2017 अंक में दिए साक्षात्कार में अपने बेटे के बारे में बातचीत की है.
Couldn't be more proud to share the cover of @gqindia with @HarshKapoor_ The future is here & I'm thrilled to be a part of it #GQIndia pic.twitter.com/RBuQrqGg5w — Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 5, 2017
अनिल ने कहा, "मैं प्रोटेक्टिव हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हर्ष अभी अनुभवहीन है. उदाहरण के तौर पर वह बहुत बड़े फिल्म निर्माताओं को ना कहेगा. मुझे उम्मीद है कि वे (निर्माता) समझेंगे कि वह वास्तव में उनके साथ काम करना चाहता है, अच्छी तरह से काम करना चाहता है, लेकिन वह उनकी इन फिल्मों के लिए तैयार नहीं है. मेरी इच्छा है कि इन निर्माताओं से बात करने से पहले वह कम से कम मुझसे बात करे..लेकिन ठीक है..यह उसका अपना फैसला है." जब अनिल कपूर से यह पूछा गया कि वह हर्षवर्धन में कौन सा बदलाव चाहते हैं तो उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि वह खुले. मैं चाहता हूं कि वह लोगों से मिले और ज्यादा सामाजिक बने."
Don't go by our innocent faces! The Chacha - Bhatija(s) are up to no good! Wait for #28thJuly to know the full story! @arjunkapoor #Mubarakan A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
जल्द अनिल कपूर फिल्म 'मुबारकां' में दिखाई देंगे. इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे.





















